SoftBank exits from Paytm

पेटीएम से बाहर निकला सॉफ्टबैंक, 15 करोड़ डॉलर का उठाया नुकसान

Mumbai: जापान के सॉफ्टबैंक की निवेश शाखा सॉफ्टबैंक विजन फंड अप्रैल-जून तिमाही में करीब 15 करोड़ डॉलर का घाटा उठाकर पेटीएम से बाहर हो गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सॉफ्टबैंक ने 2017 में पेटीएम ब्रांड की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में किस्तों में लगभग 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया था। एक सूत्र ने कहा, “सॉफ्टबैंक ने 10-12 प्रतिशत के नुकसान के साथ पेटीएम से अपना कारोबार समेट लिया है। कुल नुकसान करीब 15 करोड़ डॉलर है।
साल 2021 में कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले सॉफ्टबैंक के पास पेटीएम में लगभग 18.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसमें एसवीएफ इंडिया होल्डिंग्स (केमैन) लिमिटेड के माध्यम से 17.3 प्रतिशत और एसवीएफ पैंथर (केमैन) लिमिटेड के माध्यम से 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। एसवीएफ पैंथर ने आईपीओ के दौरान अपनी पूरी हिस्सेदारी 1,689 करोड़ रुपये यानी करीब 22.5 करोड़ डॉलर में बेच दी। एक अन्य सूत्र ने कहा, “सॉफ्टबैंक ने उस समय घोषणा की थी कि वह आईपीओ के समय से 24 महीने के भीतर पेटीएम से बाहर निकल जाएगी। बाहर निकलने का फैसला सॉफ्टबैंक की योजना के अनुरूप है। हालांकि, कंपनी ने उस समय घाटा होने के बारे में नहीं सोचा था।” सॉफ्टबैंक ने पेटीएम के शेयर औसतन 800 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे थे। पेटीएम का शेयर 1,955 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ था, जो उसके निर्गम मूल्य से नौ प्रतिशत कम था।

×
Date : 14 July 2024 Posted By : EDITOR
पेटीएम से बाहर निकला सॉफ्टबैंक, 15 करोड़ डॉलर का उठाया नुकसान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी पुणे : टीवीएस मोटर, टीवीएस वेन्यू का हिस्सा और दोपहिया-तिपहिया वाहन निर्माण की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने आज पुणे में मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के साथ टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते समुदाय का जश्न […]

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान भारत के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण से कक्षा में स्थापित होने तक जरूरी प्रणालियां उपलब्ध कराईं, मौसम निगरानी, कृषि और पर्यावरण प्रबंधन की क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरोस्पेस कारोबार ने इसरो […]