Waves Summit 2025 inaugurated by PM Modi

Waves Summit 2025: पीएम मोदी ने मुंबई में पहले वेव्स (WAVES) समिट-2025 का किया उद्घाटन

Waves Summit 2025: PM मोदी ने मुंबई में पहले वेव्स (WAVES) समिट-2025 का किया उद्घाटन

वेव्स एक ऐसा वैश्विक मंच है, जो हर कलाकार, हर निर्माता का है

मुंबई । PM नरेंद्र मोदी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पहले विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स-2025) का उद्घाटन किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज यहां मुंबई में 100 से ज्यादा देशों के कलाकार, निवेशक और नीति निर्माता एक ही छत के नीचे जमा हुए हैं। एक तरह से आज यहां वैश्विक प्रतिभा और वैश्विक रचनात्मकता के एक ईको-सिस्टम की नींव रखी जा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एवं एंटरटेनमेंट समिट यानी वेव्स..ये सिर्फ एक ऐक्रोनिम नहीं है। ये एक वेब है- संस्कृति की, रचनात्मकता की। वेव्स एक ऐसा वैश्विक मंच है, जो हर कलाकार, हर निर्माता का है। जहां हर कलाकार, हर युवा एक नई योजना के साथ रचनात्मक दुनिया के साथ जुड़ेगा।
उन्होंने कहा कि आज 1 मई है। आज से 112 साल पहले 3 मई, 1913 को भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी, इसके निर्माता दादासाहेब फाल्के थे और कल ही उनकी जयंती थी। बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज वेव्स में इस मंच पर हमने भारतीय सिनेमा के अनेक दिग्गजों को डाक टिकट के जरिए से याद किया है। बीते सालों में मैं कभी गेमिंग वर्ल्ड, कभी म्यूजिक की दुनिया के लोगों से, फिल्म मेकर्स से मिला, कभी स्क्रीन पर चमकने वाले चेहरों से मिला। इन चर्चाओं में अक्सर भारत की रचनात्मकता, सृजनात्मक क्षमता और वैश्विक सहयोग की बातें उठती थीं। लाल किले से मैंने सबका प्रयास की बात कही है। आज मेरा ये विश्वास और पक्का हो गया है कि आप सभी का प्रयास आने वाले सालों में वेव्स को नई ऊंचाई देगा।
वेव्स समिट 2025 में पीएम मोदी ने बॉलीवुड की पांच दिग्गज हस्तियां गुरु दत्त, पी. भानुमति, राज खोसला, ऋत्विक घटक और सलिल चौधरी पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

×
Date : 01 May 2025 Posted By : EDITOR
Waves Summit 2025: पीएम मोदी ने मुंबई में पहले वेव्स (WAVES) समिट-2025 का किया उद्घाटन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बांग्लादेश के प्रॉसिक्यूटर बोले-अगर हसीना लौटीं तो उन्हें फांसी होगी:उनके पास कोई विकल्प नहीं..

📰 Generate e-Paper Clip बांग्लादेश के प्रॉसिक्यूटर बोले-अगर हसीना लौटीं तो उन्हें फांसी होगी:उनके पास कोई विकल्प नहीं.. Mumbai: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश लौटने की कोशिश कर रहीं हैं। इस बीच बांग्लादेश के चीफ प्रॉसिक्यूटर (सरकारी वकील) मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने मंगलवार को कहा कि अगर हसीना देश लौटती हैं तो […]

एनवीडिया में जेन्सन हुआंग का दबदबा: उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, कथित अफेयर की जांच शुरू

📰 Generate e-Paper Clip एनवीडिया में जेन्सन हुआंग का दबदबा: उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, कथित अफेयर की जांच शुरू एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के साथ एलिस हुआंग। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि एलिस चीनी जासूस है। Mumbai: एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच […]