पश्चिम रेलवे द्वारा ओखा से दिल्ली सराय रोहिल्ला एवं वडोदरा से झांसी के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेलशल ट्रेनों के 24 फेरे चलाने का निर्णय - Update Now News

पश्चिम रेलवे द्वारा ओखा से दिल्ली सराय रोहिल्ला एवं वडोदरा से झांसी के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेलशल ट्रेनों के 24 फेरे चलाने का निर्णय

 

पश्चिम रेलवे द्वारा ओखा से दिल्ली सराय रोहिल्ला एवं वडोदरा से झांसी के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेलशल ट्रेनों के 24 फेरे चलाने का निर्णय

मुंबई # यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन के दौरान यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा दिल्ली सराय रोहिल्ला से ओखा और वडोदरा से झांसी के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेंशल ट्रेनों के 24 फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये के साथ चलेंगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-
1). ट्रेन संख्या 09523/09524 ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) [12 फेरे]
ट्रेन संख्या 09523 ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला विशेष ट्रेन ओखा से प्रत्येक मंगलवार को 10.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.10 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 अक्टूबर, 2021 से 30 नवम्ब0र, 2021 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09524 दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा स्पेशल प्रत्येऔक बुधवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से 13.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.50 बजे ओखा पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 अक्टूबर, 2021 से 1 दिसम्ब र, 2021 तक चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट जं, सुरेंद्रनगर, विरमगाम जं, महेसाणा जं, उंझा, सिद्धपुर, पालनपुर जं, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जं., ब्यावर, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और रेवाड़ी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं।

2) ट्रेन संख्या 09177/09178 वडोदरा-झांसी सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) [12 फेरे]
ट्रेन संख्या 09177 वडोदरा-झांसी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से 09.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.30 बजे झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 अक्टूबर, 2021 से 27 नवम्ब2र, 2021 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09178 झांसी-वडोदरा स्पेशल प्रत्येक रविवार को झांसी से 07.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 02.30 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 अक्टूबर, 2021 से 28 नवम्बकर, 2021 तक चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन, आगरा कैंट और ग्वालियर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं।

ट्रेन संख्या 09523 एवं 09177 की बुकिंग 15 अक्टूलबर, 2021 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
स्पेसशल ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in  पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इन स्पेाशल ट्रेनों में कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]