West Bengal Assembly Election 2021 : रैलियों में कोविड प्रोटोकॉल का हो रहा जमकर उल्लघंन - Update Now News

West Bengal Assembly Election 2021 : रैलियों में कोविड प्रोटोकॉल का हो रहा जमकर उल्लघंन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। अभी तक 4 चरणों की वोटिंग हो चुकी है। इस बीच बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग (Election Commission) ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव के मद्देनजर चुनावी सभाओं (Meeting) में उमड़ती भीड़ और कोविड प्रोटोकॉल (Corona Protocol) के हो रहे उल्लंघन के बीच 16 अप्रैल यानी शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में जनसभाओं में कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में एडीजी ( कानून-व्यवस्था) जगमोहन और स्वास्थ्य सचिव स्वरूप निगम को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। दरअसल सूबे में चुनाव प्रचार के दौरान सभी दलों की ओर से आयोजित चुनावी जनसभाओं में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। साथ ही प्रचार के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन बिल्कुल भी नहीं किया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए सभी जिलाधिकारियों से राजनीतिक कार्यक्रम में कोरोना की स्थिति पर नजर रखने को कहा है।
बता दें कि देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को देश में 1.84 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए, जबकि इसी दौरान 1027 लोगों की मौत हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कर्नाटक में बड़ा हादसा, अब तक 10 शव बरामद

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कर्नाटक में बड़ा हादसा, अब तक 10 शव बरामद नदी में सीपियां इकट्ठा करने उतरे एक ही परिवार के 11 लोग डूबे – राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जताया गहरा दुख बेंगलुरु । कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। थट्टे हक्कलू […]

पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल पहुंचे मार्को रूबियो

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल पहुंचे मार्को रूबियो भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर आगरा । अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपने भारत दौरे के तीसरे दिन विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का भ्रमण किया। उनके साथ उनकी पत्नी जेनेट डी. रूबियो भी मौजूद रहीं। इस दौरान अमेरिका के […]