West Bengal Election 2021

West Bengal Election 2021: बंगाल में दूसरे फेज में 80% वोटिंग, असम में 74.64% मतदान हुआ

UNN@ joglul karim : पश्चिम बंगाल और असम की 69 सीटों पर गुरुवार को दूसरे फेज के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। बंगाल में हिंसा की कुछ घटनाओं और बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के बीच 80% से ज्यादा लोगों ने वोट डाले। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 6 बजे तक बंगाल में 80.43% और असम में 74.64% मतदान हुआ है। बंगाल में पहले फेज में 79.79% और असम में 72.14% वोटिंग हुई थी। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और नंदीग्राम सीट से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग (EC) से इसकी शिकायत भी की। वहीं चुनाव आयोग ने भी देर शाम जारी अपने बयान में ममता के आरोपों को खारिज करते हुए किसी भी गड़बड़ी से इन्कार किया है। आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से आज देर शाम राज्य की मुख्यमंत्री ने शिकायत भेजी है। स्पेशल ऑब्जर्वर अजय नायक और स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर विवेक दुबे से शुक्रवार शाम 6 बजे तक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। नंदीग्राम सीट से ममता का मुकाबला कभी उनके सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी से है जो भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

×
Date : 01 April 2021 Posted By : EDITOR
West Bengal Election 2021: बंगाल में दूसरे फेज में 80% वोटिंग, असम में 74.64% मतदान हुआ
News Image

UNN@ joglul karim : पश्चिम बंगाल और असम की 69 सीटों पर गुरुवार को दूसरे फेज के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। बंगाल में हिंसा की कुछ घटनाओं और बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के बीच 80% से ज्यादा लोगों ने वोट डाले। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 6 बजे तक बंगाल में 80.43% और असम में 74.64% मतदान हुआ है। बंगाल में पहले फेज में 79.79% और असम में 72.14% वोटिंग हुई थी। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और नंदीग्राम सीट से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग (EC) से इसकी शिकायत भी की। वहीं चुनाव आयोग ने भी देर शाम जारी अपने बयान में ममता के आरोपों को खारिज करते हुए किसी भी गड़बड़ी से इन्कार किया है। आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से आज देर शाम राज्य की मुख्यमंत्री ने शिकायत भेजी है। स्पेशल ऑब्जर्वर अजय नायक और स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर विवेक दुबे से शुक्रवार शाम 6 बजे तक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। नंदीग्राम सीट से ममता का मुकाबला कभी उनके सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी से है जो भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]