West Bengal Election 2021 : भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची - Update Now News

West Bengal Election 2021 : भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पर देर रात तक बैठक करते रहे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री के जाने के बाद गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तो सुबह चार बजे तक बंगाल के नेताओं के साथ कोर ग्रुप की बैठक की। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए पांचवें, छठे, सातवें और आठवें चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है उसके लिए 148 उम्मीदवारों के नाम वाली सूची की घोषणा कर दी गई। भाजपा की तरफ से इन चरणों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए मैराथन बैठक चली। इसमें भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी मौजूद थे। इन सबने सम्मति से इन 148 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई।
सूची जारी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय कृष्णा नगर उत्तर और राहुल सिन्हा हावड़ा से चुनाव लड़ेंगे। प्रसिद्ध फुटबॉलर कल्याण चौबे, लोक संगीत गायक असीम सरकार चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]