western-railway-upgrades-track-infrastructure

पश्चिम रेलवे ने मालगाड़ियों को अधिकतम वहन क्षमता के साथ अपने ट्रैक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को किया अपग्रेड

माल ढुलाई के ज़रिये राजस्व बढ़ाने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न उपाय अपनाए..

Mumbai: पश्चिम रेलवे ने माल यातायात में वृद्धि करने के लिए अपने ट्रैक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को अपग्रेड किया है, जिससे उच्च क्षमता वाले वैगनों द्वारा माल का परिवहन सम्भव हो पायेगा। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री आलोक कंसल के ऊर्जावान मार्गदर्शन, निरंतर निगरानी और प्रेरणा के कारण यह उपलब्धि सम्भव हुई है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, माल ढुलाई के ज़रिये राजस्व बढ़ाने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न उपाय अपनाए गए हैं। इस दिशा में पश्चिम रेलवे ने अपने मालगाड़ियों के परिचालन के लिए उपयोग में लाए जाने वाले रूट के 6111.74 टीकेएम के भाग को अपग्रेड किया है तथा इसे उच्च क्षमता वाले वैगन के परिचालन के लिए उपयुक्त बनाया है, जिससे अधिक टन भार की लोडिंग सम्भव हो पाएगी। इस अपग्रेडेशन में 52 किग्रा से 60 किग्रा की ट्रैक संरचनाओं में सुधार किया गया है। तदनुसार, पश्चिम रेलवे मौजूदा वैगनों की अधिकतम क्षमता के लगभग 10 टन तक का उपयोग करने तथा अधिक मात्रा में माल का परिवहन करने में सक्षम होगी। यह अपग्रेडेशन न केवल लोडिंग को बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न करने में भी सहायक होगा। साथ ही यह वैगनों/एमटी के टर्न-अराउंड समय को भी कम करेगा और सिस्टम की दक्षता में सुधार करेगा। ठाकुर ने बताया कि पश्चिम रेलवे माल ढुलाई से राजस्व बढ़ाने के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

×
Date : 07 July 2021 Posted By : EDITOR
पश्चिम रेलवे ने मालगाड़ियों को अधिकतम वहन क्षमता के साथ अपने ट्रैक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को किया अपग्रेड
News Image

माल ढुलाई के ज़रिये राजस्व बढ़ाने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न उपाय अपनाए..

Mumbai: पश्चिम रेलवे ने माल यातायात में वृद्धि करने के लिए अपने ट्रैक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को अपग्रेड किया है, जिससे उच्च क्षमता वाले वैगनों द्वारा माल का परिवहन सम्भव हो पायेगा। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री आलोक कंसल के ऊर्जावान मार्गदर्शन, निरंतर निगरानी और प्रेरणा के कारण यह उपलब्धि सम्भव हुई है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, माल ढुलाई के ज़रिये राजस्व बढ़ाने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न उपाय अपनाए गए हैं। इस दिशा में पश्चिम रेलवे ने अपने मालगाड़ियों के परिचालन के लिए उपयोग में लाए जाने वाले रूट के 6111.74 टीकेएम के भाग को अपग्रेड किया है तथा इसे उच्च क्षमता वाले वैगन के परिचालन के लिए उपयुक्त बनाया है, जिससे अधिक टन भार की लोडिंग सम्भव हो पाएगी। इस अपग्रेडेशन में 52 किग्रा से 60 किग्रा की ट्रैक संरचनाओं में सुधार किया गया है। तदनुसार, पश्चिम रेलवे मौजूदा वैगनों की अधिकतम क्षमता के लगभग 10 टन तक का उपयोग करने तथा अधिक मात्रा में माल का परिवहन करने में सक्षम होगी। यह अपग्रेडेशन न केवल लोडिंग को बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न करने में भी सहायक होगा। साथ ही यह वैगनों/एमटी के टर्न-अराउंड समय को भी कम करेगा और सिस्टम की दक्षता में सुधार करेगा। ठाकुर ने बताया कि पश्चिम रेलवे माल ढुलाई से राजस्व बढ़ाने के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]