Whatsapp ला रहा नया फीचर्स, मिलेगा नंबर छिपाने का ऑप्शन - Update Now News

Whatsapp ला रहा नया फीचर्स, मिलेगा नंबर छिपाने का ऑप्शन

नई दिल्ली : दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप वाट्सएप को हर रोज लाखों-करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इस एप्लीकेशन पर प्राइवेसी को लेकर विवाद होते रहे हैं। यही कारण है कि कई लोगों ने सिग्नल और टेलीग्राम जैसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल शुरु कर दिया था। हालांकि, अब वाट्सएप अपनी एप्लीकेशन की प्राइवेसी पर काम कर रहा है। वाट्सएप कई ऐसे फीचर्स पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स की प्राइवेसी काफी स्ट्रॉन्ग होगी।
दरअसल, वाट्सएप एक उपयोगी फीचर लाने वाला है। अगर आप किसी वाट्सएप ग्रुप में अपना नंबर नहीं दिखाना चाहते हैं, तो यह संभव होगा। वाट्सएप के नए फीचर की मदद से आप किसी ग्रुप में भी अपने नंबर को छिपा सकेंगे। डब्ल्यूएबीटाइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्जन पर टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर के आने के बाद जैसे ही किसी ग्रुप को ज्वाइन करेंगे, तो आपका नंबर डिफाल्टरूप से छिपा रहेगा यानी ग्रुप में रहते हुए भी किसी भी मेंबर को आपका नंबर नहीं दिखेगा। मगर आप चाहेंगे तो अपने नंबर को ग्रुप में शेयर कर सकेंगे। इस फीचर को एंड्रायड के बीटा वर्जन 2.22.17.23 पर देखा गया है।
डब्ल्यूएबीटाइंफो ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिससे ये अंदाजा हो जाएगा कि एक बार बीटा टेस्टर्स के पास उपलब्ध होने के बाद ये फीचर कैसा दिखाई देगा। इसमें एक ऑप्शन होगा जिसका नाम है फोन नंबर शेयरिंग। इस ऑप्शन के सहारे यूजर्स इस बात का फैसला कर सकेंगे कि उन्हें ग्रुप के सदस्यों के साथ अपना नंबर शेयर करना है या नहीं।

×
Date : 14 August 2022 Posted By : EDITOR
Whatsapp ला रहा नया फीचर्स, मिलेगा नंबर छिपाने का ऑप्शन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी पुणे : टीवीएस मोटर, टीवीएस वेन्यू का हिस्सा और दोपहिया-तिपहिया वाहन निर्माण की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने आज पुणे में मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के साथ टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते समुदाय का जश्न […]

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान भारत के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण से कक्षा में स्थापित होने तक जरूरी प्रणालियां उपलब्ध कराईं, मौसम निगरानी, कृषि और पर्यावरण प्रबंधन की क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरोस्पेस कारोबार ने इसरो […]