RSS ने पहली बार बदली अपने सोशल मीडिया खातों की 'प्रोफाइल' तस्वीर, भगवा झंडे के स्थान पर लगाया तिरंगा - Update Now News

RSS ने पहली बार बदली अपने सोशल मीडिया खातों की ‘प्रोफाइल’ तस्वीर, भगवा झंडे के स्थान पर लगाया तिरंगा

 

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोफाइल तस्वीर में पारंपरिक भगवा ध्वज को बदलकर राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया। गौरतलब है कि देश की आजादी के 75वें सालगिरह के तहत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो से 15 अगस्त के बीच लोगों से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल तस्वीर में ‘तिरंगा’ लगाने की अपील की है।
आरएसएस, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वैचारिक संगठन है। आरएसएस के राष्ट्रीय ध्वज पर रुख की कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने आलोचना की थी। आरएसएस का संदर्भ देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि जिस संगठन ने नागपुर स्थित अपने मुख्यालय में 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, क्या वह प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पर प्रोफाइल तस्वीर में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के संदेश का अनुपालन करेगा।
उल्लेखनीय है कि आरएसएस के प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को कहा था कि संघ अपने सभी कार्यालयों पर तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि आएसएस कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। केंद्र सरकार ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। इससे पहले आरएसएस के प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील अंबेकर ने कहा था कि ऐसी चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

×
Date : 14 August 2022 Posted By : EDITOR
RSS ने पहली बार बदली अपने सोशल मीडिया खातों की ‘प्रोफाइल’ तस्वीर, भगवा झंडे के स्थान पर लगाया तिरंगा
News Image

 

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोफाइल तस्वीर में पारंपरिक भगवा ध्वज को बदलकर राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया। गौरतलब है कि देश की आजादी के 75वें सालगिरह के तहत ‘आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो से 15 अगस्त के बीच लोगों से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल तस्वीर में ‘तिरंगा' लगाने की अपील की है।
आरएसएस, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वैचारिक संगठन है। आरएसएस के राष्ट्रीय ध्वज पर रुख की कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने आलोचना की थी। आरएसएस का संदर्भ देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि जिस संगठन ने नागपुर स्थित अपने मुख्यालय में 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, क्या वह प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पर प्रोफाइल तस्वीर में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के संदेश का अनुपालन करेगा।
उल्लेखनीय है कि आरएसएस के प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को कहा था कि संघ अपने सभी कार्यालयों पर तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि आएसएस कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा' अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। केंद्र सरकार ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। इससे पहले आरएसएस के प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील अंबेकर ने कहा था कि ऐसी चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]