Will Rahul Dravid become the head coach of Team India again

क्या राहुल द्रविड़ फिर बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? दिग्गज ने खुद तोड़ी चुप्पी

 

नई दिल्ली – टीम इंडिया को नया हेड कोच मिलने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के अगले हेड कोच हो सकते हैं। हालांकि मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के पास फिर से कोच बनने का रास्ता खुला है। वह आवेदन प्रक्रिया में शामिल होकर भारतीय टीम के कोच बनने के लिए इंटरेस्ट दिखा सकते थे। हालांकि अब द्रविड़ ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
द्रविड़ ने कहा- मेरा आखिरी टूर्नामेंट
राहुल द्रविड़ ने आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि टी- 20 विश्व कप भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। राहुल द्रविड़ ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह हेड कोच पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है। हेड कोच का कार्यकाल 3.5 साल का होता है। नया हेड कोच 1 जुलाई 2024 से दिसंबर 2027 तक काम करेगा। राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया था। तब से उन्होंने महत्वपूर्ण आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजन शामिल हैं।

×
Date : 04 June 2024 Posted By : EDITOR
क्या राहुल द्रविड़ फिर बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? दिग्गज ने खुद तोड़ी चुप्पी
News Image

 

नई दिल्ली - टीम इंडिया को नया हेड कोच मिलने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के अगले हेड कोच हो सकते हैं। हालांकि मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के पास फिर से कोच बनने का रास्ता खुला है। वह आवेदन प्रक्रिया में शामिल होकर भारतीय टीम के कोच बनने के लिए इंटरेस्ट दिखा सकते थे। हालांकि अब द्रविड़ ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
द्रविड़ ने कहा- मेरा आखिरी टूर्नामेंट
राहुल द्रविड़ ने आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि टी- 20 विश्व कप भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। राहुल द्रविड़ ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह हेड कोच पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है। हेड कोच का कार्यकाल 3.5 साल का होता है। नया हेड कोच 1 जुलाई 2024 से दिसंबर 2027 तक काम करेगा। राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया था। तब से उन्होंने महत्वपूर्ण आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]