India-Pakistan match threatened by ISIS

IND Vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को ISIS से खतरा? अमेरिका ने सुरक्षा के लिए किए ये इंतजाम

नई दिल्ली – टी-20 विश्व कप के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच 9 जून को महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी रहेगी। न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मैच से पहले आतंकी समूह आईएसआईएस की ओर से आतंकी हमला करने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद स्टेडियम की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
SWAT टीमें तैनात
रिपोर्ट्स के अनुसार, ISIS समर्थक समूह से खतरों के बीच न्यूयॉर्क में स्नाइपर्स के साथ SWAT टीमों को तैनात किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी भी मैदान के अंदर काम करेंगे। इसके साथ ही नारकोटिक्स डिवीजन के अधिकारी चार ड्रॉप-इन पिचों की लगातार 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जिससे उनमें छेड़छाड़ न की जा सके। स्टेडियम में अभी से हर गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन का दावा है कि स्टेडियम हर लिहाज से सुरक्षित रहेगा।

×
Date : 04 June 2024 Posted By : EDITOR
IND Vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को ISIS से खतरा? अमेरिका ने सुरक्षा के लिए किए ये इंतजाम
News Image

नई दिल्ली - टी-20 विश्व कप के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच 9 जून को महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी रहेगी। न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मैच से पहले आतंकी समूह आईएसआईएस की ओर से आतंकी हमला करने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद स्टेडियम की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
SWAT टीमें तैनात
रिपोर्ट्स के अनुसार, ISIS समर्थक समूह से खतरों के बीच न्यूयॉर्क में स्नाइपर्स के साथ SWAT टीमों को तैनात किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी भी मैदान के अंदर काम करेंगे। इसके साथ ही नारकोटिक्स डिवीजन के अधिकारी चार ड्रॉप-इन पिचों की लगातार 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जिससे उनमें छेड़छाड़ न की जा सके। स्टेडियम में अभी से हर गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन का दावा है कि स्टेडियम हर लिहाज से सुरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड

📰 Generate e-Paper Clip भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड UNN: भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद गोल्ड जीत लिया। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। टीम के लिए […]

भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे UNN: भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच 3 बार मुकाबला हो सकता है। ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का […]