Women's Congress members rang bells outside Vijayvargiya's

महिला कांग्रेस ने विजयवर्गीय के बंगले के बाहर बजाईं घंटिया

महिला कांग्रेस ने विजयवर्गीय के बंगले के बाहर बजाईं घंटिया

बयान के विरोध में मंत्री की फोटो पर मारे जूते

भोपाल। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और बीमार लोगों को लेकर एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई । एक ओर जहां बयान को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। वहीं राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस ने मंत्री के सरकारी निवास का घेराव कर विरोध दर्ज कराया।
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता हाथों में घंटियां लेकर मंत्री के निवास पहुंचीं और घंटी बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना भी मौजूद रहे। महिला कांग्रेस नेत्रियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की फोटो पर जूते-चप्पल भी बरसाए।
सत्ता के नशे में मदमस्त हो गए हैं
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि इंदौर की घटना के बाद इस तरह का बयान यह दर्शाता है कि सत्ता के नशे में भाजपा नेता मदमस्त हो गए हैं। उन्हें लगता है कि ऐसे बयानों के बावजूद जनता उन्हें जिताती रहेगी, लेकिन यह सोच गलत है। उन्होंने मांग की कि घटना में मृतकों के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, प्रत्येक परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा मिले और कैलाश विजयवर्गीय से तत्काल इस्तीफा लिया जाए।
महिला कांग्रेस का आरोप
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कंसाना ने कहा कि यह प्रदर्शन कैलाश विजयवर्गीय के गैर-जि मेदाराना बयान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले में मंत्री का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका विरोध जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब आईबीडब्ल्यूई सोसायटी का सांस्कृतिक आयोजन सफल, 50 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर इंदौर। आईबीडब्ल्यूई सोसायटी द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘राजघराना मिस एंड मिसेज एवं गृहलक्ष्मी एमपी सीजन-2’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया […]