Women's T20 World Cup India's first match is against New Zealand

Women’s T20 World Cup : भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से, नजरें स्मृति-शैफाली पर

दुबई : भारत महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा तो सीनियर स्टार खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की दरकार होगी क्योंकि टीम अतीत में बेहद करीब पहुंचकर चूकने की यादों से उबरने के लिए सकारात्मक शुरुआत के लक्ष्य के साथ उतरेगी। संभवत: अपना आखिरी टी20 विश्व कप खेल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर कई बार खिताब के करीब पहुंचकर चूकने और निराशाजनक क्षणों की गवाह रही हैं जिसमें टी20 विश्व कप 2020 में मेलबर्न में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार भी शामिल है। अतीत की तरह यह भारतीय टीम भी प्रतिभा से भरपूर है और संभवत: केवल ऑस्ट्रेलिया के पास ही इतनी अच्छी टीम है। लेकिन मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के पास छह टी20 विश्व कप खिताब हैं जबकि भारत को पहले खिताब का इंतजार है। न्यूजीलैंड का मजबूत पक्ष : न्यूजीलैंड दो बार का उप विजेता है और उनके खिलाफ जीत को रणनीतिक तथा मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में होने का संकेत माना जा सकता है।

भारत का मजबूत पक्ष : शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी अच्छी फार्म में हैं। मध्यक्रम में जेमिमा भी फॉर्म में चल रही। स्पिन की कमान दीप्ति शर्मा के हाथ में है।
इन प्लेयरों पर रहेंगी नजरें
स्मृति मंधाना : आखिरी 10 मैचों में 54 की औसत से 328 रन बना चुकी। स्टाइक रेट 137 है।
शैफाली वर्मा : 10 मैचों में 131 की स्ट्राइक रेट के साथ 261 रन बना चुकी। औसत 37 चल रही
दीप्ति शर्मा : 10 मैचों में 5.74 की इकोनमी के साथ 15 विकेट ले चुकी। अभ्यास मैच में लिए विकेट

सुजी बेट्स : 10 मैचों में 21 की औसत से 218 रन बना चुकी। भारत के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा
अमेलिया केर : आखिरी 10 मैच में 16 की औसत से बनाए हैं 164 रन, 12 विकेट भी लिए हैं
फ्रान जोनास : आखिरी 9 मुकाबलों में 7.75 की इकोनमी के साथ 9 विकेट ले चुके

×
Date : 04 October 2024 Posted By : EDITOR
Women’s T20 World Cup : भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से, नजरें स्मृति-शैफाली पर
News Image

Women's T20 World Cup : भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से, नजरें स्मृति-शैफाली पर

दुबई : भारत महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा तो सीनियर स्टार खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की दरकार होगी क्योंकि टीम अतीत में बेहद करीब पहुंचकर चूकने की यादों से उबरने के लिए सकारात्मक शुरुआत के लक्ष्य के साथ उतरेगी। संभवत: अपना आखिरी टी20 विश्व कप खेल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर कई बार खिताब के करीब पहुंचकर चूकने और निराशाजनक क्षणों की गवाह रही हैं जिसमें टी20 विश्व कप 2020 में मेलबर्न में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार भी शामिल है। अतीत की तरह यह भारतीय टीम भी प्रतिभा से भरपूर है और संभवत: केवल ऑस्ट्रेलिया के पास ही इतनी अच्छी टीम है। लेकिन मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के पास छह टी20 विश्व कप खिताब हैं जबकि भारत को पहले खिताब का इंतजार है। न्यूजीलैंड का मजबूत पक्ष : न्यूजीलैंड दो बार का उप विजेता है और उनके खिलाफ जीत को रणनीतिक तथा मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में होने का संकेत माना जा सकता है।

भारत का मजबूत पक्ष : शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी अच्छी फार्म में हैं। मध्यक्रम में जेमिमा भी फॉर्म में चल रही। स्पिन की कमान दीप्ति शर्मा के हाथ में है।
इन प्लेयरों पर रहेंगी नजरें
स्मृति मंधाना : आखिरी 10 मैचों में 54 की औसत से 328 रन बना चुकी। स्टाइक रेट 137 है।
शैफाली वर्मा : 10 मैचों में 131 की स्ट्राइक रेट के साथ 261 रन बना चुकी। औसत 37 चल रही
दीप्ति शर्मा : 10 मैचों में 5.74 की इकोनमी के साथ 15 विकेट ले चुकी। अभ्यास मैच में लिए विकेट

सुजी बेट्स : 10 मैचों में 21 की औसत से 218 रन बना चुकी। भारत के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा
अमेलिया केर : आखिरी 10 मैच में 16 की औसत से बनाए हैं 164 रन, 12 विकेट भी लिए हैं
फ्रान जोनास : आखिरी 9 मुकाबलों में 7.75 की इकोनमी के साथ 9 विकेट ले चुके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए

📰 Generate e-Paper Clip गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए गांधीनगर। एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और गुजरात का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गांधीनगर में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात […]

समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद

📰 Generate e-Paper Clip समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद नई दिल्ली। समायरा राघव महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का ऑक्शन नहीं देखना चाहती थीं। उनके माता-पिता ने भी उन्हें ऑक्शन की लाइव कवरेज देखने से मना कर दिया था। उन्हें डर था कि अगर […]