World's first weekly insulin, Avikli, launched in India

भारत में लांच हुई दुनिया की पहली साप्ताहिक इंसुलिन अविकली

डायबिटीज मरीजों को बड़ी राहत

डेनमार्क। डेनमार्क की प्रमुख दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने हाल ही में भारत में वयस्कों के लिए दुनिया की पहली साप्ताहिक बेसल इंसुलिन इंजेक्शन अविकली (अविकली) को लांच किया है। भारत इस अत्याधुनिक थैरेपी को पेश करने वाला दुनिया का सातवां बाजार बन गया है। यह लांच टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा, जहाँ इंसुलिन इंजेक्शन की संख्या साल में 365 से घटकर सिर्फ 52 रहेगी। इससे डायबिटीज के इलाज में बड़ी राहत मिलेगी और जटिलताएँ कम होंगी।
इंसुलिन एक महत्वपूर्ण हार्मोन है जो ग्लूकोज़ को खून से निकालकर कोशिकाओं तक पहुँचाने में मदद करता है, और आमतौर पर डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर नियंत्रित रखने के लिए रोज़ाना खुराक लेनी पड़ती थी। अविकली इस रोजाना की ज़रूरत को खत्म कर साप्ताहिक खुराक की सुविधा देता है।
नोवो नॉर्डिस्क इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रांत श्रोत्रिय ने एक आधुनिक थैरेपी बताया। यह इंजेक्शन दो अलग-अलग पेन में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 3.73 प्रति यूनिट रखी गई है। मुंबई में जानकार डॉक्टर ने इसकी प्रतिस्पर्धी कीमत की सराहना की है, जो आम लोगों की पहुँच में लाती है। उन्होंने बताया कि क्लिनिकल ट्रायल्स में इसने रोज़ाना बेसल इंसुलिन के बराबर या उससे बेहतर ग्लाइसेमिक कंट्रोल दिखाया है। इस पहल से डायबिटीज के प्रबंधन में आने वाली बाधाएँ कम होंगी और मरीजों का जीवन आसान होगा।

×
Date : 10 July 2026 Posted By : EDITOR
भारत में लांच हुई दुनिया की पहली साप्ताहिक इंसुलिन अविकली
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]

हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार

📰 Generate e-Paper Clip हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर बाजार से त्रण लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से 600 […]