Madhya Pradesh An international-standard airport Ujjain Simhastha

Madhya Pradesh : सिंहस्थ पूर्व उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट आकार लेगा

2028 सिंहस्थ महाकुंभ : Madhya Pradesh : सिंहस्थ पूर्व उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट आकार लेगा
• बोइंग श्रेणी के विमनों की उड़ान की तैयारी
• दताना-मताना इलाके में बनेगा एयरपोर्ट
• जमीन अधिग्रहण : करीब 400 एकड़
• रनवे लंबाई : 3600 से 4000मीटर

उज्जैन। सिंहस्थ पूर्व उज्जैन के दताना स्थित वर्तमान हवाई पट्टी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट का आकार ले सकती है। यहां चार किलोमीटर लंबा रनवे बनाने का प्रस्ताव है जिस पर बोईंग सी-20 जैसे विमान भी उतर सकेंगे। जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को इसका प्रस्ताव गया है। इसके लिए करीब 400 एकड़ भूमि का अधिगृहण किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ अंतर्राष्ट्रीय कार्गो सुविधा के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को भेजे गए प्रशासनिक स्तर के प्रस्ताव ने अगर आकार लिया तो सिंहस्थ से पूर्व उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा आकार लेगा और यहां बडे विमान भी उतर सकेंगे। पूर्व में यहां दताना-मताना हवाई पट्टी को एटीआर-72 जैसे छोटे विमानों के संचालन के अनुरूप विकसित किया जा रहा था, लेकिन जिला प्रशासन ने इसे और व्यापक रूप देते हुए शासन को संशोधित प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
सिंहस्थ-2028 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रशासन इस और तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसके चलते उज्जैन-देवास मार्ग पर स्थित दताना-मताना क्षेत्र में प्रस्तावित एयरपोर्ट को लेकर सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के बीच 1 नवंबर 2025 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एमओयू साइन किया गया था। इस समझौते के तहत 45 करोड की प्रारंभिक राशि एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को दी जा चुकी है। इसके बाद तकनीकी प्रक्रिया शुरू हुई और मिट्टी परीक्षण भी कराया गया। शुरुआती योजना के अनुसार रनवे 1800 मीटर का होना था, लेकिन अब इसे दोगुना कर 3600 मीटर करने का प्रस्ताव है, ताकि बोइंग सी-20 जैसे बड़े विमानों का संचालन संभव हो सके। इसके बनने से उज्जैन की इंदौर पर निर्भरता खत्म होगी और पर्यटन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
उज्जैन के दताना मताना में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर भारतीय विमान प्राधिकरण नई दिल्ली के जनरल मैनेजर कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन संदीप झा ने बताया कि वर्ष 2047 तक देश में 400 एयरपोर्ट बनाए जाना हैं वर्तमान में देश में 164 एयरपोर्ट हैं। हाल ही में हमने कुछ एयरपोर्ट के शुभारंभ किए हैं। आगामी समय में उज्जैन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा देंगे। उज्जैन हमारे धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र है। उधर, राज्य शासन का प्रयास है कि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय कार्गो भी शुरू किया जाए। उज्जैन इलाके में आ रही औद्योगिक इकाईयों के लिए यह कार्गो मददगार साबित होगा। एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण, मुआवजा और अन्य स्वीकृतियों के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय और उज्जैन संभाग के बड़े अधिकारी सतत प्रयासरत हैं।

×
Date : 10 July 2026 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : सिंहस्थ पूर्व उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट आकार लेगा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]