Wrestler Sushil Kumar got bail

पहलवान सुशील कुमार को जमानत मिली

पहलवान सुशील कुमार को जमानत मिली

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को जमानत दे दी। सुशील को 50,000 रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि के दो जमानती पेश करने होंगे। सुशील कुमार पर अन्य लोगों के साथ मिलकर 4 मई, 2021 को शहर के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में हरियाणा के रोहतक निवासी पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर और उनके दो दोस्तों सोनू और अमित कुमार पर संपत्ति विवाद को लेकर हमला करने का आरोप है। इस मामले में वह 2 जून, 2021 से ही न्यायिक हिरासत में है। उसे अपने पिता का अंतिम संस्कार करने और अपने फटे लिगामेंट की सर्जरी कराने के लिए अंतरिम जमानत मिली है।
सुशील और उसके साथियों के हमले में सागर की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सुशील फरार था पर 18 दिनों बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे रेलवे की नौकरी से भी निलंबित कर दिया गया था। अक्टूबर 2022 में ट्रायल कोर्ट ने सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ आरोप तय किए थे, जिससे उनके मुकदमे की शुरुआत हुई। सुशील कुमार और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए थे, जिनमें हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराएं शामिल थीं। दिल्ली पुलिस के आरोपपत्र के अनुसार, सुशील ने ही ये साजिश रची थी।

×
Date : 05 March 2025 Posted By : EDITOR
पहलवान सुशील कुमार को जमानत मिली
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

Chennai preparing for a Big Bash League scorcher

📰 Generate e-Paper Clip Chennai preparing for a Big Bash League scorcher UNN: Western Australian showcase events are being held in Mumbai and Delhi, putting WA’s investment, tourism, and creative industries on display This includes promoting the Big Bash League opener set to be played in Chennai with the Perth Scorchers facing off against the […]