Wrestlers from 8 countries showed their skills in Indore

MP: इंदौर में 8 देशों की पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

इंदौर में 8 देशों की पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

इंदौर में महिला दिवस पर दलाल बाग में अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें देश-विदेश की 54 महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों ने परंपरागत और आधुनिक दांव-पेंच लगाएं। इस मौके पर ओलिम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का महिलाओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह आयोजन हुआ है। मैंने योजना बनाई है कि जैसे बाबा महाकाल का धाम है वैसे ही ओंकारेश्वर धाम जगमगाए, ऐसी हम योजना बना रहे हैं। मेरा ओंकारेश्वर जाने का कार्यक्रम बना। इससे पहले आकाश विजयवर्गीय से बात हुई। उन्होंने कहा कि आप यहां आओ, कुश्ती का बड़ा अच्छा कार्यक्रम है। सच में मुझे यहां आकर बड़ा अच्छा लगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलिम्पिक एशियाड और अन्य प्रतियोगिताओं में किसी अन्य खेलों में पुरस्कार मिले न मिले। लेकिन, कुश्ती में पदक मिलेगा यह पक्का है। आज हमारी बहन साक्षी मलिक हमारे बीच है उन्होंने दो-दो ओलिम्पिक मेडल लाईं। आज की यह कुश्ती मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ज्ञानवीर विश्वविद्यालय युवाओं के सामर्थ्य और सपनों को देगा नई ऊंचाई भारत एआई के क्षेत्र में लहरा रहा है अपना परचम मुख्यमंत्री ने राहतगढ़ और जेसीनगर को दी आधुनिक ग्रंथालय की सौगात सागर में ज्ञानवीर […]

MP: कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मंजूरी निःशक्तजन को वृत्तिकर से छूट को 31 मार्च 2030 तक निरंतर किये जाने की स्वीकृति 7 जिलों के लिए “एक जिला-एक उत्पाद” परियोजना का किया अनुमोदन सिंगरौली […]