yash raj film saiyaara Releasing 18 July Ahaan Panday

yash raj film saiyaara : फिल्म ‘सैयारा’ का ट्रेलर रिलीज

yash raj film saiyaara: फिल्म ‘सैयारा’ का ट्रेलर रिलीज

Mumbai: रोमांटिक फिल्म सैयारा पहली बार दो दिग्गज यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी को एक साथ लेकर आ रही है, जो दोनों ही कालजयी प्रेम कहानियाँ रचने के लिए जाने जाते हैं। सैयारा इन दिनों देशभर में युवाओं के बीच सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म का म्यूज़िक एल्बम पहले ही साल का सर्वश्रेष्ठ एल्बम साबित हो चुका है जिसमें फहीम अर्सलान का टाइटल ट्रैक सैयारा, जुबिन नौटियाल का बर्बाद , विशाल मिश्रा का तुम हो तो, सचेत-परंपरा का हमसफ़र और अरिजीत सिंह और मिथुन का धुन जैसे गाने भारतीय संगीत चार्ट्स पर धूम मचा चुके हैं।
फिल्म सैयारा इसे देश के युवाओं के लिए एक “अपॉइंटमेंट व्यूइंग” इवेंट के रूप में पेश किया जा रहा है। अब तक फिल्म को एक गहन प्रेम कहानी के लिए सर्वसम्मति से सराहना मिल रही है, जिसमें दो नवोदित कलाकारों की बेहतरीन केमिस्ट्री और शानदार अभिनय दर्शकों का दिल जीत रहेइस फिल्म से अहान पांडे एक वायआरएफ हीरो के रूप में लॉन्च हो रहे हैं। वहीं स्टूडियो ने खासतौर पर अनीत पड्डा को चुना है, जो पहले ही बिग गर्ल्स डोंट क्राई जैसी चर्चित वेब सीरीज़ में अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को लुभा चुकी हैं। सैयारा का निर्माण यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा किया गया है और यह फिल्म 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्टार गोल्ड पर इस रविवार रात 8 बजे सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्टार गोल्ड पर इस रविवार रात 8 बजे सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर Mumbai: इस रविवार, 15 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। कॉमेडी, मजेदार किरदारों और कई उलझनों से भरी यह […]