Yasin Malik's wife Mushal becomes advisor to Pakistan PM

यासीन मलिक की पत्नी मुशाल पाकिस्तान PM की एडवाइजर बनीं

 

UNN: पाकिस्तान के केयरटेकर प्राइम मिनिस्टर अनवार-उल-हक काकड़ ने गुरुवार को कैबिनेट का ऐलान किया। इसके बाद 16 मंत्रियों और 3 सलाहकारों को शपथ दिलाई गई। इनमें सीनियर जर्नलिस्ट मुर्तजा सोलंगी भी शामिल हैं। पाकिस्तान के टीवी चैनल ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक कश्मीर के आतंकी यासीन मलिक की पाकिस्तानी मूल की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को स्पेशल एडवाइजर टू प्राइम मिनिस्टर (SAPM) बनाया गया है। उनके अलावा चार और लोग भी स्पेशल एडवाइजर बनाए गए हैं। पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक दोहरी नागरिकता वाले शख्स को एडवाइजर तो बनाया जा सकता है, लेकिन वो फुल टाइम मिनिस्टर नहीं हो सकता। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुशाल के पास पाकिस्तान के अलावा ब्रिटेन की भी नागरिकता है।
मुशाल पाकिस्तान में बैठकर अलापती हैं कश्मीर राग
मुशाल पाकिस्तान में बैठ कर अक्सर भारत विरोधी बयान देती रहती हैं। पिछले दिनों आई फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ पर उन्होंने कहा था- कश्मीर पूरी तरह से पाकिस्तान का है और हम इसे लेकर रहेंगे। पाकिस्तान से वो अपने आतंकी पति की रिहाई की भी मुहिम चलाती रही हैं। उनकी बेटी भी इसमें शामिल है जो इस वक्त ब्रिटेन में रहती है। यासीन मलिक एक कश्मीरी आतंकी और अलगाववादी नेता है। वो जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) से जुड़ा है। उस पर युवाओं को आतंकवाद के लिए उकसाने का भी आरोप है।
कश्मीर में आतंकी हमलों के लिए फंडिंग करता था
यासीन मलिक को 2022 में NIA कोर्ट ने टेरर फंडिंग केस, UAPA और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में उम्र कैद सुनाई थी। दो मामलों में उम्रकैद और अन्य मामलों में 10 साल सजा सुनाई गई थी। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। ​​​​​ ​यासीन पर पाकिस्तान के समर्थन से कश्मीर में आतंकी हमलों के लिए फंडिंग और आतंकियों को हथियार मुहैया कराने से जुड़े कई केस दर्ज थे।
=======

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]