फिल्म 'रश्मि रॉकेट' से गाना 'जिंदगी तेरे नाम' हुआ रिलीज - Update Now News

फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ से गाना ‘जिंदगी तेरे नाम’ हुआ रिलीज

 

नई दिल्ली । तापसी पन्नू स्टारर ज़ी5 ओरिजिनल ‘रश्मि रॉकेट’ अपनी रिलीज़ की तारीख 15 अक्टूबर की ओर बढ़ रही है और हर बीतते दिन के साथ, फिल्म से कुछ नया रिलीज़ हो रहा है जिसने सभी को अधिक उत्साहित मर दिया है। निर्माताओं ने अब एक और गाना ‘जिंदगी तेरे नाम’ लॉन्च कर दिया है जिसमें तापसी पन्नू और प्रियांशु पेन्युली नज़र आ रहे हैं। ‘जिंदगी तेरे नाम’ एक भावनात्मक रचना है जो हर किसी के दिल को छू लेगा! अमित त्रिवेदी द्वारा गाया और कंपोज़ किया गया है जिन्होंने प्यार और जीवन पर बनाये गए इस गीत के साथ फिर से अपना जादू बिखेर दिया है। अमित त्रिवेदी के प्रशंसकों के लिए ट्रीट, ‘जिंदगी तेरे नाम’ निश्चित रूप से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। कौसर मुनीर द्वारा लिखे गए लिरिक्स के साथ अमित त्रिवेदी की आवाज ने इसमें चार चाँद लगा दिए है। ‘जिंदगी तेरे नाम’ उन सभी कपल्स को समर्पित है, जो असफलताओं से गुजरते हैं, लेकिन एक साथ चुनौतियों का सामना करते हैं। गीत को रश्मि (तापसी द्वारा अभिनीत) पर खूबसूरती से चित्रित किया गया है, जो अपने पेशेवर जीवन में एक कठिन समय से गुजर रही है, जो अब उसके निजी जीवन को भी प्रभावित कर रहा है, हालांकि उसके पास अपने साथी (प्रियांशु द्वारा अभिनीत) का समर्थन है, जो इस कठिन वक़्त में उसके साथ है।

 

×
Date : 12 October 2021 Posted By : EDITOR
फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ से गाना ‘जिंदगी तेरे नाम’ हुआ रिलीज
News Image

 

नई दिल्ली । तापसी पन्नू स्टारर ज़ी5 ओरिजिनल 'रश्मि रॉकेट' अपनी रिलीज़ की तारीख 15 अक्टूबर की ओर बढ़ रही है और हर बीतते दिन के साथ, फिल्म से कुछ नया रिलीज़ हो रहा है जिसने सभी को अधिक उत्साहित मर दिया है। निर्माताओं ने अब एक और गाना 'जिंदगी तेरे नाम' लॉन्च कर दिया है जिसमें तापसी पन्नू और प्रियांशु पेन्युली नज़र आ रहे हैं। 'जिंदगी तेरे नाम' एक भावनात्मक रचना है जो हर किसी के दिल को छू लेगा! अमित त्रिवेदी द्वारा गाया और कंपोज़ किया गया है जिन्होंने प्यार और जीवन पर बनाये गए इस गीत के साथ फिर से अपना जादू बिखेर दिया है। अमित त्रिवेदी के प्रशंसकों के लिए ट्रीट, 'जिंदगी तेरे नाम' निश्चित रूप से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। कौसर मुनीर द्वारा लिखे गए लिरिक्स के साथ अमित त्रिवेदी की आवाज ने इसमें चार चाँद लगा दिए है। 'जिंदगी तेरे नाम' उन सभी कपल्स को समर्पित है, जो असफलताओं से गुजरते हैं, लेकिन एक साथ चुनौतियों का सामना करते हैं। गीत को रश्मि (तापसी द्वारा अभिनीत) पर खूबसूरती से चित्रित किया गया है, जो अपने पेशेवर जीवन में एक कठिन समय से गुजर रही है, जो अब उसके निजी जीवन को भी प्रभावित कर रहा है, हालांकि उसके पास अपने साथी (प्रियांशु द्वारा अभिनीत) का समर्थन है, जो इस कठिन वक़्त में उसके साथ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर इतिहास रचने जा रही है ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ Mumbai: भारत के लिए गर्व का पल! भारतीय सिनेमा और दिवाली की भावना को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाते […]