कोरोना वायरस जैसे HMPV के देश में कुल 16 केस

कोरोना वायरस जैसे HMPV के देश में कुल 16 केस

असम में 10 महीने का बच्चा पॉजिटिव, गुजरात में सबसे ज्यादा 4, महाराष्ट्र में 3 मामले

नई दिल्ली : कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के देश में कुल 16 मामले हो गए हैं। शनिवार को असम में पहला केस सामने आया। यहां 10 महीने का बच्चा पॉजिटिव है। बच्चे का डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एएमसीएच) में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है। डॉ. ध्रुबज्योति भुइयां ने बताया कि बच्चे को चार दिन पहले सर्दी-जुकाम के लक्षणों के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा पुडुचेरी में भी एक तीन साल का बच्चा HMPV पॉजिटिव पाया गया, लेकिन वह अब पूरी तरह से ठीक है। देश में HMPV के सबसे ज्यादा 4 मामले गुजरात में हैं। महाराष्ट्र में 3, कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, यूपी, राजस्थान, असम और बंगाल में एक-एक केस सामने आया है। HMPV केस बढ़ने पर अब राज्यों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इधर, गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में भी स्वास्थ्य विभाग को HMPV केसेस पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।
छोटे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित HMPV संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। केंद्र ने राज्यों को ‘इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस’ और ‘सीवर एक्यूट रेस्परेट्री इश्यूज’ जैसी सांस की बीमारियों की निगरानी बढ़ाने और HMPV के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

GIS-2025: मध्यप्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने की दिशा में एक अभिनव प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जीआईएस-2025 मध्यप्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने की दिशा में एक अभिनव प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जीआईएस, प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी ,भोपाल में होंगे ऐसे और भी आयोजन रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को अब जिला स्तर तक लेकर जाएंगे, इससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को मिलेगी और अधिक गति भोपाल : मुख्यमंत्री […]

भारतीय सेना का दल ‘धर्म गार्जियन’ में भाग लेने के लिए जापान रवाना

भारतीय सेना का दल भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ में भाग लेने के लिए जापान रवाना रीवा । भारतीय सेना का एक दल भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ में भाग लेने के लिए जापान रवाना हो गया। यह अभ्यास 24 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक जापान के ईस्ट फूजी युद्ध प्रशिक्षण क्षेत्र […]