16 Pakistani YouTube channels that spew venom banned

अब भारत ने की डिजिटल स्ट्राइक: जहर उगलने वाले 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर पाबंदी

नई दिल्ली। पाकिस्तान पर शिकंजा कसने में भारत कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पहले पानी रोका, फिर कई समझौते तोड़े दिए। अब भारत के खिलाफ जहर उगल रहे कई यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाकर डिजिटल स्ट्राइक की है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों, जिनमें डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाय न्यूज और जियो न्यूज जैसे बड़े नाम शामिल हैं, पर पाबंदी लगा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हिंदू नरसंहार ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस हमले में 26 लोग मारे गए। भारत ने इसे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का हिस्सा बताया। इसके बाद देशभर में गुस्सा भड़क उठा, और प्रदर्शन शुरू हो गए। सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए न सिर्फ सिंधु जल संधि को निलंबित किया, बल्कि पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा भी रद्द कर दिए। चैनलों पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक और झूठी बातें फैलाने का आरोप है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्स अकाउंट को भी बैन कर कड़ा संदेश दिया था। अब डिजिटल मोर्चे पर भारत ने पाकिस्तान के उन यूट्यूब चैनलों को निशाना बनाया, जो भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे। सरकार के सूत्रों का कहना है कि ये चैनल झूठी और भ्रामक कहानियां फैलाकर देश में अशांति भड़काने की कोशिश कर रहे थे।

×
Date : 28 April 2025 Posted By : EDITOR
अब भारत ने की डिजिटल स्ट्राइक: जहर उगलने वाले 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर पाबंदी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]