You are thinking of election speeches Kharge

देश के स्वाभिमान पर हमला हो रहा है,आपको चुनावी भाषण सूझ रहा है-खड़गे

जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर के रामलीला मैदान में आज संविधान बचाओ अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजर्जुन खडगे ने मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मै पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं कश्मीर हमारा है, देश के कोने-कोने से लोग वहां घूमने जाते है खड़गे ने कहा कि हमने वर्किंग कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाई और सभी नेताओं ने इस कठिन समय में सरकार के साथ होने की बात कही।
उन्होंने कहा कि यह देश की बदकिस्मती है कि सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टी के लोग आए, लेकिन खुद प्रधानमंत्री नहीं आए. देश के स्वाभिमान पर हमला हो रहा है और आपको चुनावी भाषण सूझ रहा है. चुनावी भाषण देने के लिए बिहार पहुंच जाते हैं, लेकिन सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली नहीं आते। खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका का दौरा रद्द कर जम्मू कश्मीर पहुंचे और घायलों से मिले. सबसे पहले देश है, उसके बाद पार्टी है, संगठन से देश बड़ा है. देश के लिए सबको एक होना चाहिए. देश की आजादी के लिए तो भाजपा और संघ के लोग लड़ नहीं सके, कांग्रेस ने लड़कर, सूली पर चढ़कर इस देश को आजाद करवाया. इस देश का संविधान डॉक्टर अंबेडकर ने बनाया. ऐसा संविधान बनाया कि एक चाय बेचने वाला भी इस देश का प्रधानमंत्री बन सकता है. एक दलित का बेटा भी नेता प्रतिपक्ष बन सकता है और पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है. संविधान बचेगा तभी आप लोग प्राइम मिनिस्टर बनेंगे। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स सब पर दबाव है, जब संवैधानिक संस्थाएं दबाव में होंगी तो समझ सकते हैं कि कैसे काम चल रहा है. आज कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली संगठन को लेकर अच्छा काम कर रहे हैं. ग्रास रूट तक कांग्रेस को मजबूत किया जा रहा है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जब मुंबई में आतंकी हमला हुआ था तब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेस कांफ्रेंस करने मुंबई पहुंच गए थे. संसद पर हमला हुआ तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सोनिया गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी को कहा था कि हम आपके साथ हैं, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दीजिए. राहुल गांधी भी अब कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से सरकार के साथ है, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि इस देश में धर्म और जाति के नाम पर लोग लड़ें, उससे हमें अलर्ट रहने की जरूरत है।

×
Date : 28 April 2025 Posted By : EDITOR
देश के स्वाभिमान पर हमला हो रहा है,आपको चुनावी भाषण सूझ रहा है-खड़गे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]

रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा

📰 Generate e-Paper Clip रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके तहत […]