17.1 crore jobs in the country from 2014 to 2024

देश में 2014 से 2024 तक 17.1 करोड़ रोजगार अवसर पैदा हुएः केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया

देश में 2014 से 2024 तक 17.1 करोड़ रोजगार अवसर पैदा हुएः केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया

नई दिल्ली । केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 2014 से 2024 के दशक में देश के भीतर 17.1 करोड़ नौकरियां सृजित हुईं जिनमें से 4.6 करोड़ रोजगार अकेले पिछले साल ही सृजित हुए। मांडविया ने बजट पर आयोजित एक वेबिनार में कहा कि बेरोजगारी दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है। यह 2017-18 के छह प्रतिशत से घटकर 2023-24 में 3.2 प्रतिशत पर आ गई। इसी अवधि में महिला रोजगार 22 प्रतिशत से खासा बढ़कर 40.3 प्रतिशत हो गया। श्रम मंत्री ने इन उपलब्धियों का श्रेय सरकार की प्रगतिशील नीतियों को देते हुए कहा कि इससे देश का कार्यबल मजबूत हुआ है। मांडविया ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट 2024-26 का हवाला देते हुए सरकार की सामाजिक सुरक्षा पहल के प्रभाव का जिक्र किया। इसमें कहा गया है कि भारत का सामाजिक सुरक्षा ‘कवरेज’ 24.4 प्रतिशत से दोगुना होकर 48.8 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि ई-श्रम पोर्टल का विस्तार, 30.67 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों को कवर करना और पीएमजेएवाई (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) के तहत अस्थायी (गिग) श्रमिकों को शामिल करना, कार्यबल कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को बताता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ई-श्रम पोर्टल के तहत 12 प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं को भी एकीकृत किया है और यह पोर्टल 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आयोग ने पंजाब के 26 आईएएस और 7 आईपीएस को सौंपी 5 राज्यों के चुनाव की कमान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आयोग ने पंजाब के 26 आईएएस और 7 आईपीएस को सौंपी 5 राज्यों के चुनाव की कमान -यह अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और 4 मई को नतीजे आने तक राज्यों में रहेंगे तैनात नई दिल्ली। केंद्र के चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश […]

ईरान-इजराइल युद्ध एलपीजी संकट के बाद अब पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ईरान-इजराइल युद्ध एलपीजी संकट के बाद अब पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा तेल कंपनियों ने किया नया नियम लागू, आम जनता पर भी पड़ेगा असर! नई दिल्‍ली । ईरान और इजराइल के युद्ध एलपीजी सप्‍लाई पर संकट के बाद अब धीरे-धीरे पेट्रोल पंपों की ओर भी बढ़ रहा है। देश […]