elections in five states to 26 IAS and 7 IPS officers from Punjab.

आयोग ने पंजाब के 26 आईएएस और 7 आईपीएस को सौंपी 5 राज्यों के चुनाव की कमान

आयोग ने पंजाब के 26 आईएएस और 7 आईपीएस को सौंपी 5 राज्यों के चुनाव की कमान

-यह अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और 4 मई को नतीजे आने तक राज्यों में रहेंगे तैनात

नई दिल्ली। केंद्र के चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब से 26 वरिष्ठ आईएएस और 7 आईपीएस अधिकारियों को बतौर जनरल और सुरक्षा आब्जर्वर नियुक्त किया है। इन अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और 4 मई को नतीजे आने तक संबंधित राज्यों में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ये अधिकारी नामांकन प्रक्रिया से लेकर चुनाव प्रचार, मतदान और मतगणना तक पूरे चुनावी घटनाक्रम पर नजर रखेंगे। उन्हें अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में जिला डिप्टी कमिश्नरों और रिटर्निंग अधिकारियों के निर्देशों के तहत कार्य करना होगा। पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अन्य राज्यों के वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को आब्जर्वर के रूप में नियुक्त करने की परंपरा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक तैनात अधिकारियों में राहुल तिवाड़ी, गुरकीरत किरपाल और प्रियंक भारती जैसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शामिल हैं, जबकि आईपीएस अधिकारियों में कौस्तुभ शर्मा प्रमुख नाम हैं। खास बात यह है कि छह महिला अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई है। इनमें अपनीत रियात और दीप्ति उप्पल को केरल, सेना अग्रवाल और सोनाली गिरी को पश्चिम बंगाल और अलका मीना को असम में तैनात किया गया है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा अधिकारियों की तैनाती की गई है, जहां अमित ढाका, अरविंद कुमार एमके, हरप्रीत सिंह सूदन, अजीत बालाजी जोशी, कुलवंत सिंह, परमिंदरपाल सिंह, रामवीर, शौकत अहमद पारे, सैयद सहरिश असगर और वरुण रुजम समेत कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
तमिलनाडु में भी पंजाब के छह आईएएस अधिकारियों जिनमें घनश्याम थोरी, गुरिंदरपाल सिंह सहोता, परमवीर सिंह, राजीव प्रसार, संदीप कुमार और ओमा शंकर गुप्ता को ऑब्जर्वर बनाया गया है। वहीं आईपीएस अधिकारी कौस्तुभ शर्मा को भी वहां तैनात किया है। इसके अलावा अमृत सिंह और उपकार सिंह को पुडुचेरी की जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव आयोग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करने के लिए पूरी सतर्कता के साथ काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BJP की नई टीम: 2027 से 2029 तक सत्ता के रण की पूरी तैयारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BJP की नई टीम: 2027 से 2029 तक सत्ता के रण की पूरी तैयारी नई दिल्ली। लंबी प्रतीक्षा के बाद सामने आई भाजपा की राष्ट्रीय टीम संकेत दे रही है कि एक-एक नाम तय करने के लिए पूरा होमवर्क किया गया है। नेतृत्व की निगाह यदि नवीन टीम में नई […]

‘सऊदी अरब में भीख न मांगें’, पाकिस्तान का हज यात्रियों को सख्त निर्देश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘सऊदी अरब में भीख न मांगें’, पाकिस्तान का हज यात्रियों को सख्त निर्देश इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सऊदी अरब में हज और उमराह के लिए जाने वाले अपने नागरिकों को सख्त चेतावनी दी है। पाकिस्तानी दूतावास ने कहा है कि भीख मांगना, बिना अनुमति पैसे इकट्ठा करना और वीजा नियमों का […]