जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, 2 पुलिसकर्मी जख्मी - Update Now News

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, 2 पुलिसकर्मी जख्मी

 

श्रीनगर । कश्मीर के कुलगाम जिले के खुरबतपोरा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, “एक पाकिस्तानी आतंकवादी (चाचा कोड नाम) और एक हाइब्रिड आतंकवादी मारा गया। दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। मुठभेड़ जारी है।” आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी तब हुई, जब सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उस जगह सुरक्षा बल जैसे ही पहुंचे, वे भारी गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]