जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, 2 पुलिसकर्मी जख्मी - Update Now News

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, 2 पुलिसकर्मी जख्मी

 

श्रीनगर । कश्मीर के कुलगाम जिले के खुरबतपोरा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, “एक पाकिस्तानी आतंकवादी (चाचा कोड नाम) और एक हाइब्रिड आतंकवादी मारा गया। दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। मुठभेड़ जारी है।” आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी तब हुई, जब सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उस जगह सुरक्षा बल जैसे ही पहुंचे, वे भारी गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

×
Date : 12 April 2022 Posted By : EDITOR
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, 2 पुलिसकर्मी जख्मी
News Image

 

श्रीनगर । कश्मीर के कुलगाम जिले के खुरबतपोरा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, "एक पाकिस्तानी आतंकवादी (चाचा कोड नाम) और एक हाइब्रिड आतंकवादी मारा गया। दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। मुठभेड़ जारी है।" आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी तब हुई, जब सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उस जगह सुरक्षा बल जैसे ही पहुंचे, वे भारी गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव MP में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत, 7 शहरों में 351 बसों को हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का किया शुभारंभ 3500 […]

2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’! देशभर के कारोबारी संगठन डिजिटल पेमेंट से बनाएंगे दूरी

📰 Generate e-Paper Clip 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’! देशभर के कारोबारी संगठन डिजिटल पेमेंट से बनाएंगे दूरी नई दिल्ली। देशभर के कारोबारी और व्यापारी संगठन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे। यह विरोध 15 अक्टूबर से लागू होने वाले उस प्रस्तावित नियम के खिलाफ है। जिसके तहत 2,000 […]