शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री चुने गए - Update Now News

शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री चुने गए

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के एमएनए द्वारा चुनाव का बहिष्कार किए जाने के बाद पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को सोमवार को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। उनके पक्ष में 174 सांसदों ने मतदान किया। इससे पहले, पीटीआई एमएनए के सभी सदस्य नेशनल एसेंबली से बहिर्गमन कर गए। शीर्ष पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार शाह महमूद कुरैशी थे। उन्होंने घोषणा की कि वे नेशनल असेंबली से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। जब डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने कहा कि उनकी अंतरात्मा उन्हें सत्र आयोजित करने की इजाइत नहीं देती, तब पीएमएल-एन के अयाज सादिक ने सत्र की अध्यक्षता की। सादिक ने परिणामों की घोषणा करते हुए याद दिलाया कि उन्होंने उस सत्र की भी अध्यक्षता की, जिसमें पीएमएल-एन सुप्रीमो और शहबाज के बड़े भाई नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। उन्होंने कहा, “और आज, मुझे शहबाज शरीफ के चुनाव वाले सत्र की अध्यक्षता करने का सम्मान मिला है। उन्होंने घोषणा की, “मियां मोहम्मद शहबाज शरीफ को 174 वोट मिले हैं। मियां मोहम्मद शहबाज शरीफ को इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। सादिक ने जैसे ही परिणामों की घोषणा की और कहा कि शहबाज पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री हैं, सांसदों ने शहबाज और नवाज के पक्ष में नारे लगाने शुरू कर दिए।

×
Date : 12 April 2022 Posted By : EDITOR
शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री चुने गए
News Image

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के एमएनए द्वारा चुनाव का बहिष्कार किए जाने के बाद पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को सोमवार को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। उनके पक्ष में 174 सांसदों ने मतदान किया। इससे पहले, पीटीआई एमएनए के सभी सदस्य नेशनल एसेंबली से बहिर्गमन कर गए। शीर्ष पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार शाह महमूद कुरैशी थे। उन्होंने घोषणा की कि वे नेशनल असेंबली से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। जब डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने कहा कि उनकी अंतरात्मा उन्हें सत्र आयोजित करने की इजाइत नहीं देती, तब पीएमएल-एन के अयाज सादिक ने सत्र की अध्यक्षता की। सादिक ने परिणामों की घोषणा करते हुए याद दिलाया कि उन्होंने उस सत्र की भी अध्यक्षता की, जिसमें पीएमएल-एन सुप्रीमो और शहबाज के बड़े भाई नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। उन्होंने कहा, "और आज, मुझे शहबाज शरीफ के चुनाव वाले सत्र की अध्यक्षता करने का सम्मान मिला है। उन्होंने घोषणा की, "मियां मोहम्मद शहबाज शरीफ को 174 वोट मिले हैं। मियां मोहम्मद शहबाज शरीफ को इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। सादिक ने जैसे ही परिणामों की घोषणा की और कहा कि शहबाज पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री हैं, सांसदों ने शहबाज और नवाज के पक्ष में नारे लगाने शुरू कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]