2025 Asia Cup India beat Pakistan by 7 wickets

2025 Asia Cup – भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

2025 Asia Cup – भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

UNN: भारत ने एशिया कप के छठे मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 128 रन का टारगेट 16वें ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले टॉस के बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह भारत भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच था।
ग्रुप-ए के इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले से ही दवाब बनाया और आखिरी तक पाकिस्तानी बैटर्स को उबरने का मौका नहीं दिया। साहिबजादा फरहान (40 रन) और शाहीन अफरीदी (33 रन) के अलावा कोई बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका। कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। एक-एक विकेट हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती के खाते में आया।
भारतीय टीम की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने 31-31 रन की पारियां खेलीं। जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाए। सूर्या-तिलक के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की अहम साझेदारी हुई। पाकिस्तान से सईम अयूब ने तीनों विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कायम है और टीम के सुपर-4 में पहुंचने के चांस भी बढ़ गए। वहीं पाकिस्तान को अगले राउंड में एंट्री करनी है तो UAE के खिलाफ आखिरी मैच जीतना ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

Stand-up Comedian Mandar Bhide’s Maharashtra Tour!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Stand-up Comedian Mandar Bhide’s Maharashtra Tour! Mandar Bhide all set to make the entire Maharashtra laugh! Mumbai: Making people laugh and entertaining them for two straight hours on stage single-handedly is not an easy task. Yet today, many stand-up comedians are playing a significant role in bringing this form of […]