दूसरी T20 : राहुल- रोहित ने ठोकी फिफ्टी, भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया - Update Now News

दूसरी T20 : राहुल- रोहित ने ठोकी फिफ्टी, भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

 

रांची। टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 153 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 16 गेंद बाकी रहते आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए केएल राहुल ने 65 और कप्तान रोहित शर्मा ने 55 रनों की शानदार पारियां खेलीं। बता दे कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज मार्टिल गुप्टिल और डेरिल मिशेल ने 26 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी की। भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के कारण कीवी बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सके। भारत की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, अक्षर पटेल और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम की शुरुआत ताबड़तोड़ रही। उनके सलाती बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर पांच ओवरों में 50 के पार पहुंचा दिया। इस तरह से पावरप्ले में उन्होंने एक विकेट गंवाकर 64 जोड़ दिए। इस दौरान, मार्टिन गुप्टिल तीन चौके दो छक्कों की मदद से 15 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]