डीसीजीआई ने विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए 3 कोविड वैक्सीन को मंजूरी दी - Update Now News

डीसीजीआई ने विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए 3 कोविड वैक्सीन को मंजूरी दी

 

नई दिल्ली। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने मंगलवार को विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) के लिए तीन कोविड टीकों को मंजूरी दी। डीसीजीआई ने 6-12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी है। दवा नियामक ने 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई की कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स को भी आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी। कार्बेवैक्स और कोवैक्सीन के अलावा, डीसीजीआई ने 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए जायकोव-डी (जायडस कैडिला वैक्सीन) को भी आपातकालीन स्थिति में उपयोग की मंजूरी दी है, जिसमें दो-खुराक दी जाएंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “भारत की कोविड से लड़ाई अब और अधिक मजबूत। सीडीएसओ ने 6 से 12 आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन, पांच से 12 आयु वर्ग के लिए कार्बेवैक्स और 12 से अधिक उम्र वालों के लिए जायकोव-डी की दो डोज को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है। यह कदम विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा 2-12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए सिफारिशों पर चर्चा के बाद सामने आया है।

×
Date : 27 April 2022 Posted By : EDITOR
डीसीजीआई ने विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए 3 कोविड वैक्सीन को मंजूरी दी
News Image

 

नई दिल्ली। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने मंगलवार को विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) के लिए तीन कोविड टीकों को मंजूरी दी। डीसीजीआई ने 6-12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी है। दवा नियामक ने 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई की कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स को भी आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी। कार्बेवैक्स और कोवैक्सीन के अलावा, डीसीजीआई ने 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए जायकोव-डी (जायडस कैडिला वैक्सीन) को भी आपातकालीन स्थिति में उपयोग की मंजूरी दी है, जिसमें दो-खुराक दी जाएंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "भारत की कोविड से लड़ाई अब और अधिक मजबूत। सीडीएसओ ने 6 से 12 आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन, पांच से 12 आयु वर्ग के लिए कार्बेवैक्स और 12 से अधिक उम्र वालों के लिए जायकोव-डी की दो डोज को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है। यह कदम विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा 2-12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए सिफारिशों पर चर्चा के बाद सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ओम बिरला और यूएई संसद प्रमुख घोबाश ने की बैठक, शिक्षा-व्यापार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

📰 Generate e-Paper Clip ओम बिरला और यूएई संसद प्रमुख घोबाश ने की बैठक, शिक्षा-व्यापार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की फेडरल नेशनल काउंसिल के अध्यक्ष सक्र घोबाश […]

CEC के कामकाज को चुनौती देने वाली याचिका पर चुनाव आयोग ने SC में दिया जवाब, कहा- “SIR पर सर्वसम्मति से हुए फैसले”

📰 Generate e-Paper Clip CEC के कामकाज को चुनौती देने वाली याचिका पर चुनाव आयोग ने SC में दिया जवाब, कहा- “SIR पर सर्वसम्मति से हुए फैसले” नई दिल्ली: CEC के कामकाज को चुनौती देने वाली याचिका पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब आया है। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में काउंटर एफिडेविट […]