सीआईएसएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 40 लाख के विदेशी नोटों के साथ 3 यात्रियों को पकड़ा - Update Now News

सीआईएसएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 40 लाख के विदेशी नोटों के साथ 3 यात्रियों को पकड़ा

नई दिल्ली । एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 3 यात्रियों को हिरासत में लिया है। इन सभी के पास से करीब 40 लाख भारतीय मूल्य के विदेशी नोट जप्त किए हैं। सीआईएसएफ ने रविवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आज दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख भारतीय मूल्य के विदेशी नोट बरामद किए हैं। सीआईएसएफ ने जब चेक इन बैग की जांच के दौरान 3 यात्रियों के बैग की जांच की तो पता चला कि बैग में मौजूद छोटे छोटे डब्बों में विदेशी नोट छिपाकर रखे गए थे। ये नोट इस तरह से डब्बों में छुपाकर रखे थे, ताकि किसी को इसकी भनक ना लगे। सीआईएसएफ के मुताबिक बरामद किए गए लगभग 40 लाख मूल्य के इन विदेशी नोटों की तीनों यात्री कोई जानकारी या दस्तावेज नहीं दिखा पाए। गौरतलब है कि एक तय सीमा से ज्यादा कैश लाने और ले जाने पर पाबंदी है। सीआईएसएफ ने इस मामले में तीनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया। आगे की जांच और पूछताछ के लिए पैसे और आरोपियों दोनों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है।

×
Date : 15 August 2022 Posted By : EDITOR
सीआईएसएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 40 लाख के विदेशी नोटों के साथ 3 यात्रियों को पकड़ा
News Image

नई दिल्ली । एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 3 यात्रियों को हिरासत में लिया है। इन सभी के पास से करीब 40 लाख भारतीय मूल्य के विदेशी नोट जप्त किए हैं। सीआईएसएफ ने रविवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आज दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख भारतीय मूल्य के विदेशी नोट बरामद किए हैं। सीआईएसएफ ने जब चेक इन बैग की जांच के दौरान 3 यात्रियों के बैग की जांच की तो पता चला कि बैग में मौजूद छोटे छोटे डब्बों में विदेशी नोट छिपाकर रखे गए थे। ये नोट इस तरह से डब्बों में छुपाकर रखे थे, ताकि किसी को इसकी भनक ना लगे। सीआईएसएफ के मुताबिक बरामद किए गए लगभग 40 लाख मूल्य के इन विदेशी नोटों की तीनों यात्री कोई जानकारी या दस्तावेज नहीं दिखा पाए। गौरतलब है कि एक तय सीमा से ज्यादा कैश लाने और ले जाने पर पाबंदी है। सीआईएसएफ ने इस मामले में तीनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया। आगे की जांच और पूछताछ के लिए पैसे और आरोपियों दोनों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया 

📰 Generate e-Paper Clip महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया  नई दिल्ली : भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम श्री थिएरी माथू ने भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुनील भारती मित्तल को 28 अक्टूबर को […]

MP: उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

📰 Generate e-Paper Clip MP: उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव युवा वर्ष के पहले ही महीने में 15 जनवरी को सेना दिवस की आकर्षक गतिविधियों का साक्षी बनेगा भोपाल मध्यप्रदेश में 12 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतरा पौने तीन वर्ष में […]