महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विभागों का किया आवंटन - Update Now News

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विभागों का किया आवंटन

 

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को राज्य के 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के विभागों का आवंटन किया, जिसमें सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को महत्वपूर्ण मंत्रालय मिले। आधिकारिक घोषणा के अनुसार शिंदे शहरी विकास, आईटी, जीएडी, पीडब्ल्यूडी (सार्वजनिक परियोजनाएं), परिवहन और अन्य विभागों को संभालेंगे। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महत्वपूर्ण गृह, वित्त और योजना, कानून और न्याय, जल संसाधन, ऊर्जा, आवास और अन्य विभाग दिए गए हैं। जून में शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। बीजेपी और शिंदे गुट के 9-9 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। हालांकि टीम में अब तक कोई महिला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर इसे चुनावी बिल” करार दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर इसे चुनावी बिल” करार दिया -कांग्रेस नेता ने चेताया- पहली स्ट्राइक गैस पर, अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीज़ल पर होगी नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार […]

नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा का कार्यकाल समाप्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा का कार्यकाल समाप्त -विदाई मुलाकात में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की योगदान की सराहना नई दिल्ली । भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस अवसर पर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने उनसे विदाई […]