51 people from MP Kedarnath have been rescued safely CM Yadav

MP: केदारनाथ में फंसे मप्र के 51 लोगों को सुरक्षित निकाला: CM Mohan Yadav

 

केदारनाथ में फंसे मप्र के 51 लोगों को सुरक्षित निकाला: CM Mohan Yadav

एयरलिफ्ट के सहारे सभी सुरक्षित निकले, प्रशासन लगातार उत्तराखंड सरकार के संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया है कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे प्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचा दिया गया है। शेष बचे 10 यात्री केदारनाथ में सुरक्षित स्थान पर ही हैं।
गौरतलब है कि चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ में भूस्खलन के कारण अनेक श्रद्धालु फंस गए हैं। इन्हें बचाने और राहत के साथ निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस संबंध में जानकारी दे रहे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ यात्रा के लिए गए थे। भूस्खलन होने के कारण वे सभी वहां फंस गए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क किया और फंसे हुए यात्रियों को एयरलिफ्ट कर 51 यात्रियों को रुद्रप्रयाग पहुंचा दिया गया है। इन सभी को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष बचे 10 यात्री केदारनाथ क्षेत्र में एक सुरक्षित स्थान पर हैं। इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश सरकार लगातार उत्तराखंड सरकार से संपर्क बनाए हुए है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि किसी भी यात्री को कोई कष्ट न हो। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा के समय वर्षाजनित कठिनाइयों के चलते यह घटना घटित हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]