Case filed against Kota coaching teacher in Indore

कोटा के कोचिंग टीचर पर इंदौर में केस , छात्रा की शिकायत पर नौकरी गई,

कोटा के कोचिंग टीचर पर इंदौर में केस , छात्रा की शिकायत पर नौकरी गई,

पत्नी पर बनाने लगा रुपए लाने का दबाव, जमीन पर पटक कर पीटा

इंदौर – कोटा के नामी कोचिंग में पढ़ा चुके सीनियर प्रोफेसर के खिलाफ इंदौर में उनकी पत्नी ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पति के डर के चलते पत्नी रातों रात निजी कार से ड्राइवर को लेकर इंदौर आ गई। यहां परिवार को पूरी घटना बताई और पति के खिलाफ थाने जाकर शिकायत कर दी।
पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नेहा शर्मा, निवासी गोयल नगर की शिकायत पर प्रवीण शर्मा निवासी श्रीनाथ पुरम कोटा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता वर्तमान में अपने मामा के यहां रह रही है।
11 जून 2009 को इंदौर में प्रवीण से शादी की थी। प्रवीण उज्जैन के रहने वाले हैं और कोचिंग पढ़ाने का काम करते हैं। इसके चलते दिल्ली, इंदौर,बड़ौदा, राजकोट में रहे। अभी सीकर में एक कोचिंग क्लास में पढ़ा रहे हैं। हर शनिवार पति छुट्‌टी होने पर कोटा स्थित घर आते हैं। नेहा ने बताया कि उनके पति के खिलाफ कोटा की कोचिंग में छात्रा ने शिकायत की थी। इसके चलते उन्हें कोचिंग से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह सीकर की एक कोचिंग में पढ़ाने लगे। कोटा में कोचिंग से निकाले जाने से पति तनाव में रहते थे। वह बोलते थे कि उस लड़की से मेरा समझौता करवा दे। इस बात को लेकर प्रताड़ित करते। कारोबार करने का कहकर मायके से रुपए लाने का दबाव बनाते। कहते कि नौकरी नहीं करेंगे। ना ही बच्चों की देखरेख कर उनके रहने की व्यवस्था करेंगे। इस बात काे लेकर विवाद हुआ। पति ने 22 जुलाई 2024 को विवाद किया और घर से निकालने लगे। बुरी तरह से मारपीट की। पति ने सारी हद पार करते हुए बाल पकड़कर बुरी तरह से कई बार जमीन पर पटका।नेहा ने बताया कि उसकी आवाज सुनकर बेटी और बेटा कमरे से बाहर आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भोपाल मेयर की कार जलाने की कोशिश, नाराज कर्मचारी का खतरनाक कांड, हाथ झुलसा; VIDEO वायरल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भोपाल मेयर की कार जलाने की कोशिश, नाराज कर्मचारी का खतरनाक कांड, हाथ झुलसा: VIDEO वायरल Bhopal: भोपाल नगर निगम मुख्यालय की पार्किंग में सोमवार को एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय के वाहन में आग लगाने का प्रयास किया। उस समय महापौर मुख्यालय की पहली मंजिल पर […]

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]