60 lakh students of MP got scholarships worth Rs 332 crore

Madhya Pradesh: 60 लाख छात्रों को मिली 332 करोड़ की स्कॉलरशिप

मऊगंज में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से भेजे

भोपाल । स्कूल शिक्षा विभाग की समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत शनिवार को पहले चरण में 60 लाख विद्यार्थियों को 332 करोड़ रुपये भेजे गए। सीएम डॉ. मोहन यादव मऊगंज जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से यह राशि ट्रांसफर की। राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई।
इधर, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए नियमित शिक्षकों के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया इसी माह पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
6 विभागों की लगभग 20 स्कॉलरशिप दी जा रही
प्रदेश में समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के तहत समेकित छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है, जिसका क्रियान्वयन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिन विभागों की छात्रवृत्ति ट्रांसफर की जाएगी, उनमें स्कूल शिक्षा के अलावा अनुसूचित जाति कल्याण, जनजातीय कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ और अद्र्ध-घुमक्कड़, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और सामाजिक न्याय विभाग शामिल हैं। समेकित छात्रवृत्ति योजना में प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को वर्तमान में 6 विभागों की लगभग 20 प्रकार की छात्रवृत्ति शिक्षा पोर्टल के माध्यम से स्वीकृत की जा रही है। छात्रवृत्ति योजना में हर विद्यार्थी का नाम समग्र यूनिक आईडी के आधार पर उसके स्कूल के कोड के साथ मैपिंग कर कक्षावार, स्कूलवार नामांकन ऑनलाइन किए जाने का सिस्टम शिक्षा पोर्टल एनआईसी के माध्यम से तैयार किया गया है।
अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था इसी माह
प्रदेश के शासकीय स्कूलों में नियमित शिक्षकों की उपलब्धता न होने पर शैक्षणिक व्यवस्था के संचालन के लिए अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में अधिकांश विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत एवं शाला विकल्प चयन के माध्यम से अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जा चुकी है। दिसंबर माह में होने वाली रिक्तियों पर अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था के लिए जीएफएमएस पोर्टल पर शाला प्रभारी के लॉगइन पर विकासखंड पैनल की मेरिट सूची उपलब्ध कराई गई है। इस सूची के आधार पर अतिथि शिक्षकों के आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर उसी विद्यालय में बुलाया जा सकेगा।

×
Date : 15 December 2024 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: 60 लाख छात्रों को मिली 332 करोड़ की स्कॉलरशिप
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]