60 प्रतिशत लोग मानते हैं PM Modi ने देश की वैश्विक छवि में सुधार किया ! - Update Now News

60 प्रतिशत लोग मानते हैं PM Modi ने देश की वैश्विक छवि में सुधार किया !

 

नई दिल्ली। हर पांच में से तीन भारतीयों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले नौ वर्षो में भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में पेश करने में सफल रहे हैं। सीवोटर सर्वे में यह खुलासा हुआ है। मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए शासन के नौ वर्षो को चिह्न्ति करने के लिए सीवोटर द्वारा पूरे देश में किए गए सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने के बाद नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य देशों के नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में भारत के हितों को लगातार और आक्रामक रूप से बढ़ावा दिया है। इसका प्रभाव इतना महत्वपूर्ण रहा है कि विपक्ष को वोट देने वाले 50 प्रतिशत भारतीय भी इससे सहमत हैं। ऐसा दुर्लभ है क्योंकि विपक्षी दलों के समर्थकों ने आम तौर पर न केवल इस सर्वे में बल्कि पिछले वर्षो में सीवोटर द्वारा किए गए कई अन्य सर्वे भी विभिन्न मुद्दों पर नरेंद्र मोदी शासन को नापसंद किया है। भारत में 56 प्रतिशत मुसलमानों की राय है कि पीएम मोदी पिछले एक साल में भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में पेश करने में विफल रहे हैं। वहीं, जनसांख्यिकी और जातीय पहचान से परे भारतीयों के एक बड़े वर्ग का मानना है कि मोदी भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में पेश करने में सफल रहे हैं।
========

×
Date : 27 May 2023 Posted By : EDITOR
60 प्रतिशत लोग मानते हैं PM Modi ने देश की वैश्विक छवि में सुधार किया !
News Image

 

नई दिल्ली। हर पांच में से तीन भारतीयों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले नौ वर्षो में भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में पेश करने में सफल रहे हैं। सीवोटर सर्वे में यह खुलासा हुआ है। मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए शासन के नौ वर्षो को चिह्न्ति करने के लिए सीवोटर द्वारा पूरे देश में किए गए सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने के बाद नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य देशों के नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में भारत के हितों को लगातार और आक्रामक रूप से बढ़ावा दिया है। इसका प्रभाव इतना महत्वपूर्ण रहा है कि विपक्ष को वोट देने वाले 50 प्रतिशत भारतीय भी इससे सहमत हैं। ऐसा दुर्लभ है क्योंकि विपक्षी दलों के समर्थकों ने आम तौर पर न केवल इस सर्वे में बल्कि पिछले वर्षो में सीवोटर द्वारा किए गए कई अन्य सर्वे भी विभिन्न मुद्दों पर नरेंद्र मोदी शासन को नापसंद किया है। भारत में 56 प्रतिशत मुसलमानों की राय है कि पीएम मोदी पिछले एक साल में भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में पेश करने में विफल रहे हैं। वहीं, जनसांख्यिकी और जातीय पहचान से परे भारतीयों के एक बड़े वर्ग का मानना है कि मोदी भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में पेश करने में सफल रहे हैं।
========

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते

📰 Generate e-Paper Clip शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते हैदराबाद : अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया […]

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

📰 Generate e-Paper Clip मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार […]