71 percent voting on 20 seats in the first phase in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के उत्पात के बीच पहले चरण में 20 सीटों पर 71 फीसदी मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के दौरान नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ भी हुई। इस मुठभेड़ में तीन सुरक्षा जवान घायल हुए तो वहीं कुछ नक्सलियों के भी हताहत होने की खबरें आ रही है।
राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 20 पर पहले चरण में 71 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। दोपहर एक बजे तक साढ़े 44 फीसदी मतदाता मतदान कर चुके थे। मतदान की रफ्तार दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई। सुबह 9 बजे तक यहां लगभग 10 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया।
मतदान के दौरान कुसमा जिले के मिनपा इलाके में नक्सलियों ने उपद्रव किया, यहां मिनपा और दुडेल के बीच में नक्सलियों ने सुरक्षा बल की टुकड़ी पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से गोलीबारी हुई और सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए। वहीं, कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। आधिकारिक तौर पर नक्सलियों के मारे जाने की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, जिन 20 सीटों पर मतदान हुआ उनमें से 10 पर 7 बजे और 10 पर 8 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआती तौर पर कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी नजर आई और मतदान को लेकर खासा उत्साह था। प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 198 पुरुष तथा 25 महिला हैं। प्रथम चरण के 40 लाख 78 हजार 681 मतदाताओं में 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए। इनमें से 200 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ की गई।

×
Date : 08 November 2023 Posted By : EDITOR
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के उत्पात के बीच पहले चरण में 20 सीटों पर 71 फीसदी मतदान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]