राम मंदिर तक बन रहे फोर लेन का 90 प्रतिशत काम हुआ पूरा

अयोध्या। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम नजदीक आ रहा है। राम मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच के लिए बनाए जा रहे विभिन्न पथों के निर्माण में तेजी दिख रही है। इन्हें अब अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात काम हो रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 27 से मोहबरा व टेढ़ी बाजार होते हुए राम मंदिर तक बनाए जा रहे फोर लेन का कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व फोरलेन का निर्माण पूरा हो जाएगा। अधिशासी अभियंता एसपी भारती ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से मोहबरा बाजार होते हुए टेढ़ी बाजार की ओर से राम जन्मभूमि तक फोरलेन का निर्माण 21 नवंबर 2022 से प्रारंभ हुआ था। यह कार्य 31 दिसंबर 2023 तक पूरा होना है। अब तक लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि 1.360 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण में 44.98 करोड़ रुपए की लागत आई है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग से राम जन्म भूमि तक जाने के लिए जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मास्टरकार्ड द्वारा किए गए नए शोध : मिलेनियल्स से जेन ज़ी तक, एक नए दौर के उद्यमियों की क्रांति

मास्टरकार्ड द्वारा किए गए नए शोध : मिलेनियल्स से जेन ज़ी तक, एक नए दौर के उद्यमियों की क्रांति युवा भारतीय महिलाओं में बढ़ती उद्यमशीलता की लहर, अपना व्यवसाय शुरू करने का बढ़ता जुनून Mumbai: दुनिया भर में, खासतौर पर युवा महिलाओं में उद्यमशीलता की भावना तेज़ी से बढ़ रही है। महिलाएं अपने सपनों को […]

60 साल के आमिर खान तीसरी बार बनेंगे दूल्हा! अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी को मिलवाया मीडिया से

60 साल के आमिर खान तीसरी बार बनेंगे दूल्हा! अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी को मिलवाया मीडिया से Mumbai: दो पत्नियों से अलग होने के बाद सुपरस्टार आमिर खान का दिल एक बार फिर किसी के लिए धड़क रहा है। जी, हां अपने 60वें जन्मदिन से पहले आमिर खान ने बता दिया है कि वह किसे […]