'विक्रम वेधा' से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक किया गया रिलीज - Update Now News

‘विक्रम वेधा’ से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक किया गया रिलीज

 

मुंबई। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने सोमवार को अपने 48वें जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ से अपने वेधा लुक को रिलीज कर दिया है। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक का खुलासा किया। खून से लथपथ अभिनेता बढ़ी दाढ़ी और मूंछों के साथ डार्क लुक में नजर आ रहे है। उन्होंने छवि को कैप्शन दिया, ‘वेधा’, जिसे वर्तमान में फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फिल्म में ऋतिक और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं, जबकि राधिका आप्टे महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। पुष्कर और गायत्री लेखक और निर्देशक हैं। इसकी आरिजनल तमिल ब्लॉकबस्टर में आर. माधवन और विजय सेतुपति ने अभिनय किया है। विक्रम वेधा’ गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्‍स और वाईनॉट स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत की जा रही है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और एस शशिकांत और भूषण कुमार द्वारा निर्मित है। ‘विक्रम वेधा’ 30 सितंबर को दुनियाभर में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के ऐतिहासिक गीत “हम ब्राह्मण हैं” का मुंबई में भव्य लॉन्च, दिलीप सेन और बिग बॉस फेम रेवा कौरासे रहे मुख्य अतिथि

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के ऐतिहासिक गीत “हम ब्राह्मण हैं” का मुंबई में भव्य लॉन्च, दिलीप सेन और बिग बॉस फेम रेवा कौरासे रहे मुख्य अतिथि मुंबई | विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किए गए ऐतिहासिक गीत “हम ब्राह्मण हैं” का भव्य लॉन्च मुंबई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम […]

मोहनलाल स्टारर L367 का हुआ बड़ा ऐलान, नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर विष्णु मोहन की फिल्म का नाम होगा ‘ऑपरेशन गंगा’!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मोहनलाल स्टारर L367 का हुआ बड़ा ऐलान, नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर विष्णु मोहन की फिल्म का नाम होगा ‘ऑपरेशन गंगा’! Mumbai : भारत की इंटरनेशनल बॉर्डर पर किए गए सबसे साहसी और दिलचस्प ऑपरेशन्स में से एक पर ‘ऑपरेशन गंगा – ए नेशन्स प्रॉमिस’ बनी है। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल इस […]