शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री चुने गए - Update Now News

शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री चुने गए

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के एमएनए द्वारा चुनाव का बहिष्कार किए जाने के बाद पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को सोमवार को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। उनके पक्ष में 174 सांसदों ने मतदान किया। इससे पहले, पीटीआई एमएनए के सभी सदस्य नेशनल एसेंबली से बहिर्गमन कर गए। शीर्ष पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार शाह महमूद कुरैशी थे। उन्होंने घोषणा की कि वे नेशनल असेंबली से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। जब डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने कहा कि उनकी अंतरात्मा उन्हें सत्र आयोजित करने की इजाइत नहीं देती, तब पीएमएल-एन के अयाज सादिक ने सत्र की अध्यक्षता की। सादिक ने परिणामों की घोषणा करते हुए याद दिलाया कि उन्होंने उस सत्र की भी अध्यक्षता की, जिसमें पीएमएल-एन सुप्रीमो और शहबाज के बड़े भाई नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। उन्होंने कहा, “और आज, मुझे शहबाज शरीफ के चुनाव वाले सत्र की अध्यक्षता करने का सम्मान मिला है। उन्होंने घोषणा की, “मियां मोहम्मद शहबाज शरीफ को 174 वोट मिले हैं। मियां मोहम्मद शहबाज शरीफ को इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। सादिक ने जैसे ही परिणामों की घोषणा की और कहा कि शहबाज पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री हैं, सांसदों ने शहबाज और नवाज के पक्ष में नारे लगाने शुरू कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]