Sony TV's India's Laughter Champion

सोनी टीवी के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन में अख्तर हिंदुस्तानी की परफॉर्मेंस

 

अर्चना पूरन सिंह कहती हैं, “आपने बड़े ‘इंदौरी अंदाज़’ में परफॉर्म किया है

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन में इस वीकेंड दर्शकों को देश भर से आए टैलेंट का जमावड़ा देखने को मिलेगा। इसमें इंदौर के अख्तर हिंदुस्तानी एक जोश के साथ परफॉर्म करेंगे, जिनकी सामाजिक व्यंग्य पर कॉमेडी दर्शकों को उनके लिए चीयर करने पर मजबूर कर देगी। कॉमेडी के सरपंच डॉ तुषार शाह के साथ जज अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन इस कलाकार को स्टैंडिंग ओवेशन देकर उन्हें सम्मानित करेंगे। अख्तर हिंदुस्तानी बड़े चुटीले अंदाज़ में समाज की बुराइयों पर बात करते हुए शो में दर्शकों का दिल जीतेंगे। इस परफॉर्मेंस के बाद शेखर सुमन इस कॉमेडियन की तारीफ करते हुए कहेंगे, “आप शानदार हैं। क्या मैं कहूं हूं कि आप बड़े अजीब हैं या क्या मैं आपको प्रतिभाशाली कहूं? आप एक तपस्वी हैं और हमें आपकी तपस्या की आवश्यकता है। आप एक कलाकार हैं, दूसरों से बिल्कुल अलग हैं। आप बहुत चोट खाए हुए हैं और यह आपकी कला में दिखता है। अख्तर हिंदुस्तानी, आपने ‘हिंदुस्तानियत’ के अलग-अलग रंग साकार कर दिए हैं।” अर्चना पूरन सिंह भी इस कॉमेडियन की खासियत की तारीफ करते हुए कहती हैं, “आपका नाम अख्तर हिंदुस्तानी है। आप, आपका नाम और आपका अभिनय, तीनों बेमिसाल हैं। आपने बहुत ही “इंदौरी अंदाज़” में परफॉर्म किया है और इतने सालों में मैंने पहले कभी ऐसा अनोखा एक्ट नहीं देखा। मैं ‘इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन और आयोजकों को धन्यवाद देना चाहती हूं। ये सभी कॉमेडियन्स इतने लंबे समय से भारत में हैं, लेकिन इस तरह का एक मंच बहुत लंबे समय के बाद टेलीविजन पर आया है, इसलिए हमें लंबे समय बाद हमें ऐसे कलाकार देखने को मिल रहे हैं। आप पहले जहां भी थे, आज आप यहां इस शो में हैं! इसलिए, इस टैलेंट को यहां लाने के लिए इस शो को धन्यवाद।”
इसके बाद अख्तर हिंदुस्तानी की आंखों में खुशी और दर्द के आंसू छलक पड़े, जिसे शेखर सुमन ने मंच पर जाकर और उन्हें गले लगाकर साझा किया। देखिए इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन, इस शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे, सोनी टीवी पर ।

×
Date : 30 June 2022 Posted By : EDITOR
सोनी टीवी के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन में अख्तर हिंदुस्तानी की परफॉर्मेंस
News Image

 

अर्चना पूरन सिंह कहती हैं, "आपने बड़े 'इंदौरी अंदाज़' में परफॉर्म किया है

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन में इस वीकेंड दर्शकों को देश भर से आए टैलेंट का जमावड़ा देखने को मिलेगा। इसमें इंदौर के अख्तर हिंदुस्तानी एक जोश के साथ परफॉर्म करेंगे, जिनकी सामाजिक व्यंग्य पर कॉमेडी दर्शकों को उनके लिए चीयर करने पर मजबूर कर देगी। कॉमेडी के सरपंच डॉ तुषार शाह के साथ जज अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन इस कलाकार को स्टैंडिंग ओवेशन देकर उन्हें सम्मानित करेंगे। अख्तर हिंदुस्तानी बड़े चुटीले अंदाज़ में समाज की बुराइयों पर बात करते हुए शो में दर्शकों का दिल जीतेंगे। इस परफॉर्मेंस के बाद शेखर सुमन इस कॉमेडियन की तारीफ करते हुए कहेंगे, "आप शानदार हैं। क्या मैं कहूं हूं कि आप बड़े अजीब हैं या क्या मैं आपको प्रतिभाशाली कहूं? आप एक तपस्वी हैं और हमें आपकी तपस्या की आवश्यकता है। आप एक कलाकार हैं, दूसरों से बिल्कुल अलग हैं। आप बहुत चोट खाए हुए हैं और यह आपकी कला में दिखता है। अख्तर हिंदुस्तानी, आपने 'हिंदुस्तानियत' के अलग-अलग रंग साकार कर दिए हैं।" अर्चना पूरन सिंह भी इस कॉमेडियन की खासियत की तारीफ करते हुए कहती हैं, "आपका नाम अख्तर हिंदुस्तानी है। आप, आपका नाम और आपका अभिनय, तीनों बेमिसाल हैं। आपने बहुत ही "इंदौरी अंदाज़" में परफॉर्म किया है और इतने सालों में मैंने पहले कभी ऐसा अनोखा एक्ट नहीं देखा। मैं 'इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन और आयोजकों को धन्यवाद देना चाहती हूं। ये सभी कॉमेडियन्स इतने लंबे समय से भारत में हैं, लेकिन इस तरह का एक मंच बहुत लंबे समय के बाद टेलीविजन पर आया है, इसलिए हमें लंबे समय बाद हमें ऐसे कलाकार देखने को मिल रहे हैं। आप पहले जहां भी थे, आज आप यहां इस शो में हैं! इसलिए, इस टैलेंट को यहां लाने के लिए इस शो को धन्यवाद।"
इसके बाद अख्तर हिंदुस्तानी की आंखों में खुशी और दर्द के आंसू छलक पड़े, जिसे शेखर सुमन ने मंच पर जाकर और उन्हें गले लगाकर साझा किया। देखिए इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन, इस शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे, सोनी टीवी पर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Sehajpal on Playing a Scammer in Scam 2024 – The Digital Arrest Story: As Artists, We Should Know How to Portray All Kinds of Characters

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Sehajpal on Playing a Scammer in Scam 2024 – The Digital Arrest Story: As Artists, We Should Know How to Portray All Kinds of Characters Mumbai: Actor Pratik Sehajpal, who plays Vicky Mandal, the mastermind behind the scam network in Story TV’s Scam 2024 – The Digital Arrest Story, opens […]

From being the inspiration behind Shah Rukh Khan’s Fan to playing SRK in Junglywood, Deepak Kalra calls it a ‘full-circle moment’

📰 Generate e-Paper Clip From being the inspiration behind Shah Rukh Khan’s Fan to playing SRK in Junglywood, Deepak Kalra calls it a ‘full-circle moment’ Mumbai: For Deepak Kalra, being a Shah Rukh Khan fan has always been more than just admiration for a superstar. What began as an extraordinary fan journey has, over the […]