महंगाई के मुद्दे पर एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से केंद्र सरकार पर साधा निशाना राहुल गांधी ने - Update Now News

महंगाई के मुद्दे पर एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से केंद्र सरकार पर साधा निशाना राहुल गांधी ने

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि “अपनी एक रैली में चूल्हे पर खाना बनाने वाली मांओं के लिए प्रधानमंत्री जी कुछ ज्यादा भावुक हो गए थे, लेकिन सिर्फ एक वर्ष में ही 3.59 करोड़ लोग चूल्हा फूंकने को मजबूर हैं। इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं, प्रधानमंत्री जी?” रसोई गैस की बढ़ती महंगाई के बीच सूचना के अधिकार से खुलासा हुआ कि सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल मार्केटिंग कंपनियों के कुल 3.59 करोड़ घरेलू गैस कनेक्शन धारकों ने पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान एक भी सिलेंडर नहीं भराया। वहीं, 1.20 करोड़ ग्राहकों ने पूरे साल में केवल एक सिलेंडर भराया।
हालांकि ये सभी ग्राहक गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना (पीएमयूवाई) से नहीं जुड़े हैं। इसी मसले पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, “मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना की शुरुआत हुई। पेट्रोल पंप से लेकर अखबार तक, इस योजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए फिर 10 अगस्त, 2021 को उज्‍जवला 2.0 का लॉन्च कर फिर से जनता के टैक्स के पैसों से विज्ञापनों पर करोड़ों उड़ाए गए।”
“फिर धीरे-धीरे सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए और आज 1 सिलिंडर भराने की कीमत 1000 रुपये हो चुकी है। मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री जी ने दो हिंदुस्तान बना दिए हैं, एक अमीरों का और एक गरीबों का। अपनी एक रैली में चूल्हे पर खाना बनाने वाली मांओं के लिए प्रधानमंत्री जी कुछ ज्यादा भावुक हो गए थे, लेकिन आज सिर्फ एक वर्ष (2021-22) में ही 3.59 करोड़ लोगों को चूल्हा फूंकने पर मजबूर कर दिया है। इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं, प्रधानमंत्री जी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम ने देश को संबोधित करते […]