insurance broking company Gallagher invests Mumbai office

वैश्विक बीमा ब्रोकिंग कंपनी गॅलेघर ने मुंबई कार्यालय में किया निवेश

वैश्विक बीमा ब्रोकिंग कंपनी गॅलेघर ने मुंबई कार्यालय में किया निवेश, विकास के लक्ष्य को पूरा करने में मिलेगी मदद

मुंबई : दुनिया की सबसे बड़ी बीमा ब्रोकिंग, जोखिम प्रबंधन और परामर्श कंपनियों में शामिल गॅलेघर ने आज मुंबई में एक नए कार्यक्षेत्र के लिए दरवाजे खोल दिए हैं. यह कदम स्थानीय प्रतिभा और समुदायों में निवेश करने के लिए इस वैश्विक फर्म की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है. नए दफ्तर के लिए भारत में गॅलेघर में काम कर रहे 7500 से अधिक मजबूत कर्मचारियों में से ही कुछ को चुना जाएगा. इनमें से कई गॅलेघर के सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस यानी उत्कृष्टता केंद्रों और सेवा केंद्रों में काम करते हैं. देश भर में 5 स्थानों में फैली ये टीमें गॅलेघर को वैश्विक स्तर पर ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेंगी. यही नहीं ये टीमें ग्राहकों को ऐसे इनोवेटिव यानी अभिनव समाधान प्रदान करने में भी मदद करेंगी जो सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, दावों, एनालिटिक्स, बाजार अनुसंधान और जोखिम के आकलन सहित गॅलेघर व्यवसाय के सभी पहलुओं का समर्थन करने वाले हों.
मुंबई के नए कार्यक्षेत्र में 700 कर्मचारी होंगे. गॅलेघर सक्रिय रूप से एनालिटिक्स, खाता प्रबंधन, सेवा कार्य और परियोजना प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अतिरिक्त भूमिकाओं के लिए भर्ती कर रहा है. मुंबई कार्यालय के साथ बाद में 1000 से अधिक कर्मचारियों को रखा जाएगा.
सहयोगी कामकाज के लिए जरूरी कदम
गॅलेघर के ग्लोबल चीफ सर्विस ऑफिसर विशाल जैन ने कहा कि भारत में गॅलेघर की उपस्थिति का विस्तार हो रहा है. हालिया भर्ती और अधिग्रहण के परिणामस्वरूप अब हमारे पास 7500 से अधिक कर्मचारी हैं. मुंबई स्थित कर्मचारियों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी और कंपनी की विकास योजनाओं को देखते हुए यह जरूरी था कि कार्यालय के लिए उपयुक्त स्थान हो, जिससे सहयोगी कामकाज किया जा सके. इस नए कार्यालय के साथ, हमें उम्मीद है कि कर्मचारियों को काम करने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा. वहीं मुंबई में प्रतिभाओं को आकर्षित और विकसित करने में भी मदद मिलेगी.

और बढ़ेगी कर्मचारियों की संख्या

गॅलेघर सर्विस सेंटर टीम के लिए क्लाइंट और शेयर्ड सर्विस लीडर सॉन्जॉय क्षेत्री ने कहा कि बीमा भविष्य के लिए योजनाएं बनाने वाला और एक अभिनव उद्योग है, जो करियर के विकास के लिए रोमांचक अवसरों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है. हम आने वाले महीनों में अपने कर्मचारियों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं. मुंबई में हमारा नया बड़ा क्षेत्रीय कार्यालय, स्थानीय प्रतिभाओं की भर्ती के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है. इस कार्यालय का कार्यक्षेत्र लगभग 25,000 वर्ग फुट में है. यह विक्रोली में एंबेसी 247 में स्थित है जो मुंबई के ग्रेड ए सिटी सेंटर कार्यालय भवनों में से एक है.

बेहतर वातावरण तैयार करने में मिलेगी मदद
गॅलेघर प्रतिस्पर्धी वेतन और लाभ के अलावा अत्याधुनिक प्रशिक्षण, तेजी से करियर की प्रगति, साथ साथ काम करने के लिए श्रेष्ठ वातावरण देता है. नए मुंबई कार्यालय में महत्वपूर्ण निवेश किए जाने से काम करने के नए तरीकों में निरंतर विकास होगा. साथ ही इससे एक ऐसा लचीला और सहयोगी वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी, जिसमें हमारे कर्मचारी अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सकें और साथ ही हमारे ग्राहकों के लिए सर्वोत्तम संभव परिणाम सुनिश्चित हो सकेगा.

×
Date : 01 August 2022 Posted By : EDITOR
वैश्विक बीमा ब्रोकिंग कंपनी गॅलेघर ने मुंबई कार्यालय में किया निवेश
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]

नई रेनो डस्टर के साथ भारत आई रेनो की रिवोल्‍यूशनरी स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड E-Tech तकनीक

📰 Generate e-Paper Clip नई रेनो डस्टर के साथ भारत आई रेनो की रिवोल्‍यूशनरी स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड E-Tech तकनीक डस्टर के जरिए भारतीय ग्राहकों तक पहुंचेंगे फॉर्मूला 1 से निकले इनोवेशन, इलेक्ट्रिक मोड को प्राथमिकता देने वाली ड्राइविंग और अपनी कैटेगरी में सबसे बेहतर माइलेज इसके स्‍ट्रॉन्‍ग-हाइब्रिड पावरट्रेन में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन, 2 इलेक्ट्रिक मोटर […]