Mark Zuckerberg announced Meta's new decision through a video

Mark Zuckerberg – मार्क जुकरबर्ग ने वी‎डियो के ज‎रिए मेटा के नए फैसले का ‎किया ऐलान

वा‎शिंगटन । सोशल मीडिया की दुनिया के मशहूर नाम और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से मेटा के नए फैसले का ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका में मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर थर्ड-पार्टी फैक्ट-चेकिंग को बंद कर दिया जाएगा। जुकरबर्ग ने इस कदम को स्वतंत्रता के समर्थन में उठाया है, खासकर डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद। इस घोषणा के दौरान उनके हाथ में बांधी गई लग्ज़री घड़ी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस ग्रूबल फोर्सी हैंड मेड 1 वॉच की कीमत लगभग 9 लाख अमेरिकी डॉलर, अर्थात लगभग 7.5 करोड़ भारतीय रुपये है। यह घड़ी दुनिया की सबसे दुर्लभ और बारीकी से बनाई गई घड़ियों में से एक है। इसमें हर एक हिस्सा हाथ से तैयार किया जाता है, जिसमें सबसे जटिल हिस्सा हेरस्प्रिंग भी शामिल है। इसे बनाने में करीब 6,000 घंटे और 3 साल का समय लगता है। इसमें 272 अलग-अलग हिस्से हैं, जिन्हें हाथ से पूरी बारीकी से तैयार किया गया है। इसकी खासियतों में ग्राटे फिनिश, हाथ से पॉलिश किए गए किनारे और विशेष रूप से तैयार किए गए फ्लेम-ब्लू हैंड्स शामिल हैं। इसका केस व्हाइट गोल्ड से बना है और इसका पावर रिजर्व 60 घंटे तक है। यह 30 मीटर गहराई तक वॉटर-रेसिस्टेंट है और 2020 में बेस्ट मेन्स कॉम्प्लिकेशन वॉच का खिताब जीत चुकी है। गौरतलब है ‎कि दुनिया की सबसे महंगी घड़ी ग्राफ डायमंड्स हॉलुसिनेशन है, जिसकी कीमत 55 मिलियन डॉलर, अर्थात लगभग 455 करोड़ भारतीय रुपये है। इस घड़ी के निर्माण में 110 कैरेट के रंग-बिरंगे दुर्लभ हीरों का इस्तेमाल हुआ है, जो अलग-अलग आकार और रंग में हैं। इसे प्लैटिनम ब्रेसलेट पर सेट किया गया है और इसे 2014 में ग्राफ डायमंड्स कंपनी ने पेश किया था।

×
Date : 10 January 2025 Posted By : EDITOR
Mark Zuckerberg – मार्क जुकरबर्ग ने वी‎डियो के ज‎रिए मेटा के नए फैसले का ‎किया ऐलान
News Image

Mark Zuckerberg - मार्क जुकरबर्ग ने वी‎डियो के ज‎रिए मेटा के नए फैसले का ‎किया ऐलान

वा‎शिंगटन । सोशल मीडिया की दुनिया के मशहूर नाम और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से मेटा के नए फैसले का ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका में मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर थर्ड-पार्टी फैक्ट-चेकिंग को बंद कर दिया जाएगा। जुकरबर्ग ने इस कदम को स्वतंत्रता के समर्थन में उठाया है, खासकर डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद। इस घोषणा के दौरान उनके हाथ में बांधी गई लग्ज़री घड़ी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस ग्रूबल फोर्सी हैंड मेड 1 वॉच की कीमत लगभग 9 लाख अमेरिकी डॉलर, अर्थात लगभग 7.5 करोड़ भारतीय रुपये है। यह घड़ी दुनिया की सबसे दुर्लभ और बारीकी से बनाई गई घड़ियों में से एक है। इसमें हर एक हिस्सा हाथ से तैयार किया जाता है, जिसमें सबसे जटिल हिस्सा हेरस्प्रिंग भी शामिल है। इसे बनाने में करीब 6,000 घंटे और 3 साल का समय लगता है। इसमें 272 अलग-अलग हिस्से हैं, जिन्हें हाथ से पूरी बारीकी से तैयार किया गया है। इसकी खासियतों में ग्राटे फिनिश, हाथ से पॉलिश किए गए किनारे और विशेष रूप से तैयार किए गए फ्लेम-ब्लू हैंड्स शामिल हैं। इसका केस व्हाइट गोल्ड से बना है और इसका पावर रिजर्व 60 घंटे तक है। यह 30 मीटर गहराई तक वॉटर-रेसिस्टेंट है और 2020 में बेस्ट मेन्स कॉम्प्लिकेशन वॉच का खिताब जीत चुकी है। गौरतलब है ‎कि दुनिया की सबसे महंगी घड़ी ग्राफ डायमंड्स हॉलुसिनेशन है, जिसकी कीमत 55 मिलियन डॉलर, अर्थात लगभग 455 करोड़ भारतीय रुपये है। इस घड़ी के निर्माण में 110 कैरेट के रंग-बिरंगे दुर्लभ हीरों का इस्तेमाल हुआ है, जो अलग-अलग आकार और रंग में हैं। इसे प्लैटिनम ब्रेसलेट पर सेट किया गया है और इसे 2014 में ग्राफ डायमंड्स कंपनी ने पेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

एयरटेल (Airtel) भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड है: कैंटार ब्रांडज़ इंडिया 2026

📰 Generate e-Paper Clip Airtel – एयरटेल भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड है: कैंटार ब्रांडज़ इंडिया 2026 इस साल मीशो (Meesho), रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) और टीवीएस (TVS) सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले ब्रांड रहे हैं; 11 ब्रांड पहली बार भारत के ‘टॉप 100 सबसे मूल्यवान ब्रांडों’ की सूची में शामिल हुए हैं। Mumbai:  – […]