The amount will be credited to the accounts of Ladli 12th January

Madhya Pradesh: लाड़ली बहनों के खाते में आज (12 जनवरी 2025 ) आयेगी राशि

Madhya Pradesh : लाड़ली बहनों के खाते में आज (12 जनवरी 2025 ) आयेगी राशि

इंदौर – इंदौर जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत 4 लाख 46 हजार 580 पात्र बहनों को 1250 रूपये की राशि सीधे बैंक खाते में आज अंतरित होगी। यह राशि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जनवरी 2025 को कालापीपल जिला- शाजापुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से अंतरित करेंगे। इस अवसर पर इंदौर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के कालापीपल के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा। इंदौर शहर में यह कार्यक्रम नगर निगम के झोन कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होंगे।
मुख्यमंत्री जी “मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना” की लाभार्थी बहनों को माह जनवरी 2025 की मासिक सहायता राशि का वितरण करेंगे। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन येाजना की राशि तथा प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजनांतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्‍ताओं एवं गैर पीएम उज्‍ज्‍वला योजना श्रेणी की लाडली बहना हितग्राहियों को अनुदान राशि का सिंगल क्लिक से भी अंतरण करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट द्वारा 12 जनवरी को दोपहर 01:30 बजे से किया जायेगा। वेबकास्ट लिंक  http://webcast.gov.in/mp/cmevents  से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। लाड़ली बहना योजनान्तर्गत इंदौर जिले की कुल 4 लाख 46 हजार 580 पात्र बहनों को 1250 रूपये के मान से राशि सीधे उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगी।

×
Date : 12 January 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: लाड़ली बहनों के खाते में आज (12 जनवरी 2025 ) आयेगी राशि
News Image
Madhya Pradesh : लाड़ली बहनों के खाते में आज (12 जनवरी 2025 ) आयेगी राशि

इंदौर - इंदौर जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत 4 लाख 46 हजार 580 पात्र बहनों को 1250 रूपये की राशि सीधे बैंक खाते में आज अंतरित होगी। यह राशि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जनवरी 2025 को कालापीपल जिला- शाजापुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से अंतरित करेंगे। इस अवसर पर इंदौर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के कालापीपल के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा। इंदौर शहर में यह कार्यक्रम नगर निगम के झोन कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होंगे।
मुख्यमंत्री जी "मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना" की लाभार्थी बहनों को माह जनवरी 2025 की मासिक सहायता राशि का वितरण करेंगे। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन येाजना की राशि तथा प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजनांतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्‍ताओं एवं गैर पीएम उज्‍ज्‍वला योजना श्रेणी की लाडली बहना हितग्राहियों को अनुदान राशि का सिंगल क्लिक से भी अंतरण करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट द्वारा 12 जनवरी को दोपहर 01:30 बजे से किया जायेगा। वेबकास्ट लिंक  http://webcast.gov.in/mp/cmevents  से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। लाड़ली बहना योजनान्तर्गत इंदौर जिले की कुल 4 लाख 46 हजार 580 पात्र बहनों को 1250 रूपये के मान से राशि सीधे उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प

📰 Generate e-Paper Clip मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना में 7,400 से अधिक […]