महंगा हो सकता है हवाई सफर , 31 अगस्त से सरकार हटा रही एयरफेयर कैप...अब कंपनियां तय करेंगी कीमत - Update Now News

महंगा हो सकता है हवाई सफर , 31 अगस्त से सरकार हटा रही एयरफेयर कैप…अब कंपनियां तय करेंगी कीमत

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने हवाई किराए पर लागू ऊपरी सीमा हटाने का फैसला किया है। इससे विमानन सेवा कंपनियां घरेलू मार्गों पर किराया तय करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र होंगी। यह फैसला 31 अगस्त 2022 से प्रभावी होगा। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘हवाई किराए की सीमा को हटाने का फैसला दैनिक मांग और विमान ईंधन (ATF) की कीमतों के सावधानीपूर्वक विश्लेषण के बाद लिया गया है। स्थिरता आने लगी है और हमें भरोसा है कि यह क्षेत्र निकट भविष्य में घरेलू यातायात में वृद्धि के लिए तैयार है। उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को एक आदेश में कहा कि घरेलू परिचालन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद किराए की सीमा को 31 अगस्त 2022 से खत्म करने का फैसला किया गया। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद एटीएफ की कीमते पिछले कुछ हफ्तों के दौरान नीचे आई हैं। दिल्ली में ATF की कीमत एक अगस्त को 1.21 लाख रुपए प्रति किलोलीटर थी, जो पिछले महीने की तुलना में करीब 14 फीसदी कम है। कोविड-19 महामारी के कारण दो महीने के लॉकडाउन के बाद 25 मई, 2020 को विमान सेवाएं फिर शुरू होने पर मंत्रालय ने उड़ान की अवधि के आधार पर घरेलू हवाई किराए पर निचली और ऊपरी सीमा लगा दी थी। इसके तहत एयरलाइंस किसी यात्री से 40 मिनट से कम की घरेलू उड़ानों के लिए 2,900 रुपए (GST को छोड़कर) से कम और 8,800 रुपए (GST को छोड़कर) से अधिक किराया नहीं ले सकती हैं।

×
Date : 13 August 2022 Posted By : EDITOR
महंगा हो सकता है हवाई सफर , 31 अगस्त से सरकार हटा रही एयरफेयर कैप…अब कंपनियां तय करेंगी कीमत
News Image

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने हवाई किराए पर लागू ऊपरी सीमा हटाने का फैसला किया है। इससे विमानन सेवा कंपनियां घरेलू मार्गों पर किराया तय करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र होंगी। यह फैसला 31 अगस्त 2022 से प्रभावी होगा। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘हवाई किराए की सीमा को हटाने का फैसला दैनिक मांग और विमान ईंधन (ATF) की कीमतों के सावधानीपूर्वक विश्लेषण के बाद लिया गया है। स्थिरता आने लगी है और हमें भरोसा है कि यह क्षेत्र निकट भविष्य में घरेलू यातायात में वृद्धि के लिए तैयार है। उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को एक आदेश में कहा कि घरेलू परिचालन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद किराए की सीमा को 31 अगस्त 2022 से खत्म करने का फैसला किया गया। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद एटीएफ की कीमते पिछले कुछ हफ्तों के दौरान नीचे आई हैं। दिल्ली में ATF की कीमत एक अगस्त को 1.21 लाख रुपए प्रति किलोलीटर थी, जो पिछले महीने की तुलना में करीब 14 फीसदी कम है। कोविड-19 महामारी के कारण दो महीने के लॉकडाउन के बाद 25 मई, 2020 को विमान सेवाएं फिर शुरू होने पर मंत्रालय ने उड़ान की अवधि के आधार पर घरेलू हवाई किराए पर निचली और ऊपरी सीमा लगा दी थी। इसके तहत एयरलाइंस किसी यात्री से 40 मिनट से कम की घरेलू उड़ानों के लिए 2,900 रुपए (GST को छोड़कर) से कम और 8,800 रुपए (GST को छोड़कर) से अधिक किराया नहीं ले सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]