दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों में आए 2,136 नए मामले, 10 लोगों की मौत, पॉजिटिविटी रेट 15% के पार - Update Now News

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों में आए 2,136 नए मामले, 10 लोगों की मौत, पॉजिटिविटी रेट 15% के पार

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 2,136 नए मामले सामने आए और महामारी से 10 और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 15.02 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। यह लगातार 10वां दिन है, जब शहर में एक दिन में 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को इस महामारी के कारण 12 लोगों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के लिए 14,225 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें से शुक्रवार को ये नये मामले सामने आए। दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 2,726 नए मामले दर्ज किए गए थे और महामारी के कारण छह लोगों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 14.38 प्रतिशत रही थी। गौरतलब है कि दिल्‍ली में कोरोना के मामलों और पॉजिटिविटी रेट बढ़ने के बीच कोविड के नियमों को सख्‍ती से लागू किया जा रहा है। अधिकारियों ने मास्‍क की अनिवार्यता को सख्‍ती से लागू करने और इसका उल्‍लंघन करने वालों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाने के लिए टीम का गठन करना शुरू किया है।
राजस्‍व विभाग के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा कि डिस्ट्रिक्‍ट मजिस्‍ट्रेटों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि मामलों में कमी आने के बाद जो ढिलाई हुई, उसे दुरुस्‍त किया जाए और सार्वजनिक स्‍थलों पर मास्‍क पहनने का नियम सख्‍ती से लागू किया जाए।

×
Date : 13 August 2022 Posted By : EDITOR
दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों में आए 2,136 नए मामले, 10 लोगों की मौत, पॉजिटिविटी रेट 15% के पार
News Image

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 2,136 नए मामले सामने आए और महामारी से 10 और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 15.02 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। यह लगातार 10वां दिन है, जब शहर में एक दिन में 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को इस महामारी के कारण 12 लोगों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के लिए 14,225 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें से शुक्रवार को ये नये मामले सामने आए। दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 2,726 नए मामले दर्ज किए गए थे और महामारी के कारण छह लोगों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 14.38 प्रतिशत रही थी। गौरतलब है कि दिल्‍ली में कोरोना के मामलों और पॉजिटिविटी रेट बढ़ने के बीच कोविड के नियमों को सख्‍ती से लागू किया जा रहा है। अधिकारियों ने मास्‍क की अनिवार्यता को सख्‍ती से लागू करने और इसका उल्‍लंघन करने वालों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाने के लिए टीम का गठन करना शुरू किया है।
राजस्‍व विभाग के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा कि डिस्ट्रिक्‍ट मजिस्‍ट्रेटों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि मामलों में कमी आने के बाद जो ढिलाई हुई, उसे दुरुस्‍त किया जाए और सार्वजनिक स्‍थलों पर मास्‍क पहनने का नियम सख्‍ती से लागू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]