UP: सफल रहा टीम योगी का प्रयास, यूएई से 18,590 करोड़ रुपये के एमओयू हुए साइन - Update Now News

UP: सफल रहा टीम योगी का प्रयास, यूएई से 18,590 करोड़ रुपये के एमओयू हुए साइन

 

नई दिल्ली। दुनिया भर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश लाने की योगी सरकार की मुहिम रंग ला रही है। विदेश दौरों पर गई टीम योगी को मिले लेटर ऑफ इंटेंट फरवरी में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेटर्स समिट से पहले ही एमओयू में तब्दील होने लगे हैं। अकेले सयुंक्त अरब अमीरात (यूएई) से मिले 18,590 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरते दिखाई दे रहे हैं। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान के नेतृत्व में यूएई गई टीम योगी ने वहां के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ थानी बिन अहमद अल ज़ायौदी से मुलाकात की थी। इस दौरान यूएई में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में कुल 21,622 करोड़ रुपये के 25 लेटर ऑफ इंटेंट मिले थे। इनमें से 6 कम्पनियों और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच 18,590 करोड़ रुपये के एमओयू साइन हो चुके हैं। इससे प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होंगे। वहीं बाकी बची 19 कम्पनियों से एमओयू साइन होने की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]