IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया - Update Now News

IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया

 

मोहाली। मोहाली में खेले गए आईपीएल 2023 के 18वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। गुजरात की इस सीज़न में यह तीसरी जीत है। वहीं पंजाब किंग्स की दूसरी हार है। पंजाब ने पहले खेलने के बाद गुजरात के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे डिफेंडिंग चैंपियन ने सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात के लिए ओपनर शुभमन गिल ने मैच विनिंग पारी खेली। हालांकि, अंतिम ओवर में जब शुभमन गिल आउट हुए तो मैच बराबरी पर आ गया था, लेकिन जब दो गेंदों में चार रन चाहिए थे तो राहुल तेवतिया ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इससे पहले मोहाली के PCA स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 बनाए। पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 154 रनों का लक्ष्य दिया है। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 36 रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए। उनके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने दो विकेट लिए। वहीं, अन्य सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा फंडिंग और साझेदारी से लीग के वैश्विक विस्तार, बेहतर व्यावसायिक लाभ और डिजिटल नवाचार को मिलेगी गति कोलंबो, श्रीलंका: लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने […]

विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया बर्मिंघम: भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना […]